Jharkhand Crime: सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल बाजार में अपराधियों ने दिनदहाड़े स्टूडियो मालिक को मारी गोली, टीएमएच रेफर

Updated:
विज्ञापन

स्टूडियो मालिक दिलीप गोराई (फाइल फोटो)

Jharkhand Crime: झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल बाजार में सोमवार को दिनदहाड़े स्टूडियो मालिक दिलीप गोराई को अपराधियों ने गोली मार दी. उनकी हालत गंभीर है. उन्हें टीएमएच रेफर किया गया है.

विज्ञापन

Jharkhand Crime: चांडिल (सरायकेला खरसावां), हिमांशु गोप-सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल बाजार में सोमवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने न्यू कल्पना फोटो स्टूडियो के मालिक दिलीप गोराई (58 वर्ष) को गोली मार दी. उनकी हालत गंभीर है. अपराधियों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब दिलीप गोराई अपनी दुकान में बैठे थे. दो बाइक पर सवार चार अपराधी पहुंचे. दो स्टूडियो के अंदर फोटो खींचवाने के बहाने घुस गए, जबकि दो लोग स्टूडियो के बाहर खड़े रहे. दिलीप गोराई जब फोटो खींचने के लिए अपने काउंटर से अंदर स्टूडियो में गए तभी एक अपराधी ने दिलीप गोराई के सिर में गोली मार दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

गंभीर हालत में टीएमएच किया गया रेफर

गोली मारने के बाद अपराधी एक बाइक से चांडिल स्टेशन की ओर जबकि दूसरी बाइक पर बैठे अपराधी चांडिल बाजार की ओर भाग गए. गोली की आवाज सुनकर दिलीप गोराई की पत्नी ऊपर तल्ले से नीचे उतर कर देखी तो पति लहूलुहान थे और दुकान के अंदर ही जमीन पर गिरे हुए थे. उसके बाद आसपास के लोग पहुंचे और तत्काल दिलीप गोराई को चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल लेकर गए. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जमशेदपुर के टीएमएच रेफर कर दिया गया.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

गोलीकांड के बाद चांडिल के एसडीपीओ अरविंद कुमार सिन्हा, इंस्पेक्टर अजय कुमार, चांडिल थाना प्रभारी दिलशन बिरुआ और नीमडीह थाना प्रभारी संतन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश में जुट गए. पुलिस आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी से फुटेज खंगाल रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि दिलीप गोराई की स्थिति नाजुक बनी हुई है. उनका इलाज टीएमएच में चल रहा है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

ये भी पढ़ें: अंजनी अंजन, ऋषभ झा समेत झारखंड के 10 आईपीएस अफसरों को प्रमोशन, देखें पूरी लिस्ट

ये भी पढ़ें: झारखंड के 5 लाख स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी, हेमंत सोरेन सरकार देगी साइकिल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola