Chaibasa News : सोनुआ में युवक की पत्थर से कूचकर हत्या
महुलडीहा गांव का रहने वाला था तरुण, घटनास्थल से शराब की बोतल, ग्लास व बाइक बरामद
सोनुआ. पश्चिमी सिंहभूम के सोनुआ-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग के वैधमारा स्थित कारगिल पुलिया के पास अपराधियों ने युवक की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी. इसके बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया. मृतक की पहचान सोनुआ थाना के महुलडीहा गांव निवासी तरुण महतो उर्फ टीनू (26) के रूप में की गयी. पुलिस के अनुसार, युवक का सिर बुरी तरह कुचला हुआ था. उसके मुंह से झाग भी निकल रहा था. आशंका जतायी जा रही है कि शराब के साथ जहर भी दी गयी है. घटना गुरुवार देर रात की है. पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने घटनास्थल से शराब की बोतल, ग्लास और बाइक बरामद किया है. पुलिस मामले की जांच हर बिंदु पर कर रही है. इस संबंध में पिता के बयान पर सोनुआ थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया है.
बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था तरुण
परिजनों के मुताबिक, तरुण महतो गुरुवार शाम को बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था. देर रात तक घर नहीं लौटा. सुबह में उसकी लाश क्षत-विक्षत अवस्था में वैधमारा के कारगिल पुलिया के पास होने की सूचना मिली. सोनुआ पुलिस के मुताबिक, इस केस की सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) तैयार की जा रही है. इसके बाद ही मामले का खुलासा होगा. परिजनों के मुताबिक, घटना के दिन तरुण को फाइनांस वाले खोज रहे थे. उसने कुछ दिन पहले लोन पर ट्रैक्टर खरीदा था. इस कारण वह सुबह से घर से बाहर था. शाम को बाजार जाने की बात कहकर निकला. इसके बाद सुबह में उसका शव बरामद किया गया.आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए