पश्चिमी सिंहभूम के पांच फुटबॉलर मैक्सिको होमलेस वर्ल्ड कप की दौड़ में, अंतिम ट्रायल के लिए नागपुर रवाना

Author Pratap pramanik|Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन
पश्चिमी सिंहभूम के पांच फुटबॉलर मैक्सिको होमलेस वर्ल्ड कप की दौड़ में, अंतिम ट्रायल के लिए नागपुर रवाना

रवाना होते खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के पांच फुटबॉल खिलाड़ी मैक्सिको में होने वाले होमलेस वर्ल्ड कप के अंतिम ट्रायल के लिए नागपुर रवाना हुए। जानिए पूरी खबर।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चक्रधरपुर

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के पांच प्रतिभाशाली फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन मैक्सिको में आयोजित होने वाले होमलेस वर्ल्ड कप के लिए किया गया है. इनमें तीन पुरुष और दो महिला खिलाड़ी शामिल हैं. चयनित खिलाड़ियों का 15 से 17 जुलाई तक नागपुर में अंतिम ट्रायल होगा. इस ट्रायल में सफल होने के बाद वे भारतीय टीम का हिस्सा बनकर मैक्सिको में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे. चयनित खिलाड़ियों में तांतनगर के ललित बेंकुरा, बरकुंडिया के सूरज बिरुली, कांडेगुटू के सचिन रमेश कारवा, तांतनगर की बनफुल तुबिद और मोनिका पूर्ति शामिल हैं.

सोमवार को सभी खिलाड़ी चाईबासा से चक्रधरपुर पहुंचे, जहां से वे टाटा-इतवारी एक्सप्रेस ट्रेन से नागपुर के लिए रवाना हुए. खिलाड़ी ललित बेंकुरा ने बताया कि जून माह में गोवा में आयोजित एनआईसी कप फुटबॉल प्रतियोगिता में लड़कों और लड़कियों की दोनों टीमों ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया था. प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए होमलेस वर्ल्ड कप के लिए उनका चयन किया गया. उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के साथ देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलना उनके जीवन का सबसे बड़ा सपना है. वे पूरी मेहनत, लगन और समर्पण के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे तथा मैक्सिको में भारत का तिरंगा बुलंद करने का प्रयास करेंगे. गौरतलब है कि होमलेस वर्ल्ड कप दुनिया की प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं में से एक है, जिसमें 70 से अधिक देशों की टीमें हिस्सा लेती हैं. पश्चिमी सिंहभूम के पांच खिलाड़ियों का चयन जिले के लिए गर्व की बात माना जा रहा है.


विज्ञापन
Pratap Pramanik

लेखक के बारे में

By Pratap Pramanik

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola