वायरल वीडियो से सनसनी : युवक ने थानेदार पर लगाये गंभीर आरोप, पत्रकारों को भी दी जान मारने की धमकी
चक्रधरपुर थाना की तस्वीर.
चक्रधरपुर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक युवक ने थानेदार अवधेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. युवक ने अपनी बाइक, सोना, मोबाइल और पैसे थाने में रखे होने का दावा किया है. उसने पत्रकारों को जान से मारने की धमकी भी दी है.
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर में सोशल मीडिया पर वायरल करीब 12 मिनट के एक वीडियो से सनसनी फैल गयी है. वीडियो में एक युवक ने चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार समेत पुलिस से जुड़े कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाये हैं. युवक ने अपनी बाइक, सोना, मोबाइल और रुपये समेत अन्य सामान थाना में रखे होने का दावा किया है. हालांकि, वीडियो में लगाये गये आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है.
हर माह 15 लाख रुपये थाना काे देने का आरोप
युवक ने सोनू सिंह नामक व्यक्ति के माध्यम से थाना क्षेत्र में अवैध वसूली किये जाने और हर माह करीब 15 लाख रुपये थाना को देने का आरोप लगाया है. साथ ही गांजा, ब्राउन शुगर, बालू कारोबार और चोरी के मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाये हैं. एक एएसआइ पर भी रुपये व सामान ले जाने का आरोप लगाया है.
पत्रकारों को दी जान मारने की धमकी
वीडियो में युवक चक्रधरपुर के पत्रकारों को भी धमकी देता दिख रहा है. युवक कहता दिख रहा है कि पत्रकार खबर नहीं छापते हैं. साथ ही जान मारने की बात भी कह रहा है. मामले की जानकारी थाना प्रभारी, एसडीपीओ पोड़ाहाट, एसडीओ और एसपी को दी गयी है.
थाना प्रभारी ने आरोपों को निराधार बताया
वहीं, थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने सारे आरोपों को निराधार बताया है. थाना प्रभारी ने कहा - जब्त वाहनों का उल्लेख केस डायरी में दर्ज है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए