Chaibasa News : हाथियों के डर से स्टेशन पर रात बीता रहे रोड़ेबासा के ग्रामीण

Author Akash
Updated:
विज्ञापन

झींकपानी स्टेशन से सटे रोड़ेबासा के ग्रामीण जंगली हाथियों के डर से रात प्लेटफॉर्म पर गुजारने को विवश हैं.

विज्ञापन

झींकपानी.

झींकपानी स्टेशन से सटे रोड़ेबासा के ग्रामीण जंगली हाथियों के डर से रात प्लेटफॉर्म पर गुजारने को विवश हैं. रोड़ेबासा के ग्रामीण हाथियों के भय से रात का खाना तैयार कर शाम ढलने पर चटाई, बिस्तर लेकर गांव के लगभग 6-7 परिवार रेलवे प्लेटफॉर्म पर आ जाते हैं. यहां रात भर रहने के बाद सुबह घरों को लौट जाते हैं. परिस्थिति को देखते हुए स्थानीय रेलवे विभाग द्वारा भी ग्रामीणों को रात के समय कुछ नसीहतों के साथ प्लेटफॉर्म पर रहने की इजाजत दे दी है. वहीं गांव के कुछ परिवार गांव में ही एक घर में रात के समय रहते हैं. जबकि युवा पहरेदारी करते हैं. रोड़ेबासा गांव में विगत दिनों हाथियों ने घरों के दरवाजे तोड़कर फसल व अनाज खा चुके हैं. गांव में दो बार हाथियों के आने से ग्रामीण काफी डरे-सहमे व दहशत में हैं.

कुलडिया पहुंचे दो हाथी, ग्रामीणों में दहशत

झींकपानी के कुलडिया गांव में शनिवार सुबह दो जंगली हाथी दलमा जंगल से विचरण करते हुए पहुंच गये. दोनों हाथी कुलडिया के टावरगुटू स्थित घनी झाड़ियों में आश्रय लिये हुये हैं. हाथियों के गांव में पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत है. हाथियों के गांव में आने की सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची. वन विभाग की ओर से ग्रामीणों को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं. टीम ने ग्रामीणों से कहा कि हाथियों के साथ छेड़छाड़ न करें. शाम में हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा जायगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola