विआईपी एरिया में जर्जर सड़क से मिलेगी राहत, 60 लाख में बनेगी सड़क, जानें लोगों को क्या मिलेगी सुविधा

Updated:
विज्ञापन

जर्जर सड़क.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चाईबासा के उपर टुंगरी मोहल्ले में जर्जर सड़क से लोगों को जल्द मिलेगी राहत। 60 लाख की लागत से सड़क निर्माण कार्य शुरू, छह महीने में होगा पूरा।

विज्ञापन

चाईबासा : चाईबासा के मतकमहातु पंचायत अंतर्गत विआईपी एरिया कहे जाने वाले उपर टुंगरी मोहल्ले में सड़क निर्माण शुरू हो गया है. सड़क का निर्माण कार्यकारी एजेंसी एनआरईपी से कराया जा रहा है. पौने एक किमी वाली सड़क का निर्माण छह महीने में पूरा होगा. इसपर 60 लाख रुपये खर्च होंगे. तय समय में काम पूरा करना होगा.

विज्ञापन

छह माह में पूरा कर लिया जाएगा काम

विभाग के अनुसार सड़क निर्माण छह माह में पूरा कर लिया जाएगा. इससे ना केवल क्षेत्र के लोगों का आवागमन आसान होगा, बल्कि उक्त मोहल्ले से होकर चार पहिया वाहनों का परिचालन भी सुगम हो जाएगा. मौजूदा समय में इस सड़क पर दर्जनभर से भी ज्यादा छोटे बड़े गड्ढे उभर आए हैं. वहीं, नेवटिया गेस्ट हाउस के पास तो सड़क का अस्तित्व ही खत्म हो गया है. उक्त स्थान कीचड़ में तब्दील हो गया है. इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है.

आए दिन गिरकर घायल हो रहे लोग

स्थिति यह है कि कादो-कीचड़ की वजह से कई बार ई रिक्शा, साइकिल और बाइक से गिरकर लोग जख्मी भी हो चुके हैं. इतना ही नहीं कादो-कीचड़ की वजह से पैदल चलने वाले भी फिसल कर गिर जाते हैं. ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और बच्चों को हो रही है. स्थानीय लोगाें की मानें तो उक्त स्थान पर पक्की सड़क हुआ करती थी, लेकिन पिछले दो वर्षों से उक्त सडक का स्तित्व ही खत्म हो गया है. लोगों की यह परेशानी उस समय और भी बढ जाते ही, जब शाम का समय हो.

निर्माण के बाद से कभी नहीं हुई सड़क की मरम्मत

स्थानीय लोगों ने बताया - करीब चार-पांच वर्ष पूर्व सड़क निर्माण की गयी थी. इसके बाद सड़क का मेंटेनेंस कभी नहीं किया गया. इससे सड़क टूटती गयी. जगह-जगह गड्ढे बन बनते चले गए. स्थानीय लोगों ने बताया - मोहल्ले में सबसे पहले सड़क का निर्माण बिहार सरकार के कार्यकाल में समाहरणालय कर्मियों और मोहल्ले वासियों के लिए किया गया था. तब उक्त मोहल्ले का नाम कर्लक कॉलोनी रखा गया था. वहीं, झारखंड अलग राज्य होने के दो दशक बाद उक्त सडक का निर्माण कराया गया था.

क्या है इस सड़क का महत्व

यह सडक प्रखंड कार्यालय से लेकर टुंगरी के ओवर ब्रिज होते हुए सदर बाजार की सडकों से जुडती है. तांबो चौक और परिषद मार्ग को जोडती है. इसी मोहल्ले में समहारणालय के कर्मचारियों के अलावा क्लास टू पदाधिरी का आवास है. इसी मोहल्ले में एलपीजी गैस गोदाम और एक सरकारी और एक प्राइवेट स्कूल भी है. क्लास टू के पदाधिकारियों को सरकारी क्वार्टर होने के कारण अब यह वीआईपी एरिया के रूप में जाना जाता है. इतना ही नहीं इस सड़क के माध्यम से समाहरणालय, कोल्हान विश्वविद्यालय, टाटा और कॉमर्स भी पहुंचा जा सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola