दुर्गापूजा से पहले ट्रेनों में बर्थ का संकट, 100 के पार वेटिंग... स्पेशल ट्रेन नहीं चली तो कैसे घर पहुंचेंगे यात्री?

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दुर्गापूजा और दशहरा के लिए ट्रेनों में अभी से बर्थ मिलना मुश्किल हो गया है. कई ट्रेनों में वेटिंग 100 के पार है, खासकर एसी श्रेणी में. यात्रियों को स्पेशल ट्रेनों का इंतजार है.

विज्ञापन

चक्रधरपुर: दुर्गापूजा और दशहरा में अभी करीब एक माह का समय बाकी है, लेकिन हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग की ट्रेनों में अभी से कंफर्म बर्थ के लिए मारामारी शुरू हो गयी है. त्योहार में घर जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने से कई ट्रेनों में वेटिंग 100 के पार पहुंच गयी है. एसी श्रेणी में स्थिति और गंभीर है. कई ट्रेनों में एसी बर्थ पूरी तरह फुल हो चुकी है और वेटिंग टिकट भी उपलब्ध नहीं है. वहीं स्लीपर श्रेणी में भी लंबी वेटिंग चल रही है.

विज्ञापन

गीतांजलि एक्सप्रेस, हावड़ा-मुंबई मेल, हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस, अहमदाबाद-हावड़ा सुपरफास्ट, समरसता एक्सप्रेस, पोरबंदर-हावड़ा एक्सप्रेस और कोरापुट-हावड़ा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में त्योहार के दौरान कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है.

सितंबर से अक्तूबर तक बर्थ के लिए मारामारी

यात्रियों के अनुसार, 18 सितंबर से 25 अक्तूबर तक हावड़ा और मुंबई के बीच आने-जाने वाली कई ट्रेनों में बर्थ उपलब्ध नहीं है. त्योहार के दौरान घर जाने और वापस लौटने की योजना बना रहे यात्रियों ने काफी पहले से टिकट बुक कराना शुरू कर दिया है. इसके बावजूद ट्रेनों में सामान्य से काफी अधिक वेटिंग हो गयी है.

स्थिति यह है कि कुछ ट्रेनों में नवंबर तक कंफर्म आरक्षण टिकट मिलना मुश्किल बताया जा रहा है. पहले एसी श्रेणी की बर्थ फुल हुई और अब स्लीपर में भी वेटिंग लगातार बढ़ रही है. इससे त्योहार में परिवार के साथ घर जाने वाले यात्रियों की चिंता बढ़ गयी है.

स्पेशल ट्रेन की घोषणा नहीं, बढ़ सकती है परेशानी

दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से अब तक दुर्गापूजा और दशहरा के लिए त्योहार स्पेशल ट्रेनों की घोषणा नहीं की गयी है. ऐसे में यात्रियों के बीच असमंजस की स्थिति है. यात्रियों को उम्मीद है कि त्योहार के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे अतिरिक्त ट्रेनें चलायेगा.

चक्रधरपुर रेल मंडल में हजारों रेलकर्मी और कर्मचारी कार्यरत हैं. दशहरा और दुर्गापूजा की छुट्टियों में बड़ी संख्या में रेलकर्मी अपने घर जाकर परिवार के साथ त्योहार मनाते हैं. नियमित ट्रेनों में पहले से ही लंबी वेटिंग के बीच अगर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन नहीं हुआ, तो यात्रियों की परेशानी और बढ़ सकती है.

अब यात्रियों की नजर दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर है कि त्योहार के दौरान अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कब होती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola