Chaibasa News : चाईबासा पुलिस केंद्र में पदस्थापित जवान की हार्ट अटैक से मौत हुई
ईचागढ़ थाना के चुनचुनिया गांव के रहने वाले थे घासीराम महतो
प्रतिनिधि, चाईबासा
पुलिस केंद्र चाईबासा में पदस्थापित पुलिस जवान घासीराम महतो (47) की हृदय गति रुकने से मौत हो गयी. घटना शनिवार सुबह की है. जानकारी के अनुसार सुबह में उनकी तबीयत अचानक खराब हो गयी. पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सुबह करीब 8 बजे उपचार कराने के लिए सदर अस्पताल लाया. उस समय वह बातचीत कर रहे थे. इलाज के दौरान सुबह 10.55 बजे उनकी मौत हो गयी. घासीराम महतो ईचागढ़ थाना के चुनचुनिया गांव के रहने वाले थे. वह चाईबासा पुलिस लाइन में पदस्थापित थे. सदर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस लाइन ले जाया गया. वहां सलामी देने के बाद शव को उनका पैतृक गांव भेज दिया गया. घटना की जानकारी मिलने पर उनके परिजन चाईबासा पहुंचे. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
एसोसिएशन ने 10 हजार रुपये की सहायता राशि दी
झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन की ओर से मृतक के परिजनाें को सहायता राशि के रूप में 10 हजार रुपये दिये गये. इस मौके पर सार्जेंट मेजर मंशु गोप, परिवहन शाखा प्रभारी सुनील किस्पोट्टा, उपस्कर शाख प्रभारी प्रतीक कुमार, सूबेदार बाबूलाल टुडू, पुलिस मेंस एसोसिएशन के मंत्री ताराचांद महतो, उपाध्यक्ष किशुन मुर्मू, कोषाध्यक्ष सुरेशचंद्र माझी, अनूप लकड़ा, मो हजरत अंसारी, जगन्नाथ तिरिया, संतोष राय, केशव मेहता, कमलेश कुमार के अलावा पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए