झींकपानी में ट्रेलर ने टेंपो को मारी टक्कर, अंदर फंसे चालक की मौत....

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

चाईबासा के झींकपानी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से टेंपो चालक की मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

चाईबासा: झींकपानी थाना के समीप मुख्य मार्ग पर गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से टेंपो चालक की मौत हो गयी. हादसा इतना भीषण था कि टेंपो ट्रेलर में फंस गया और चालक भी वाहन के अंदर फंस गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. सूचना मिलने पर झींकपानी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद चालक को टेंपो से बाहर निकाला. गंभीर स्थिति में उसे सदर अस्पताल चाईबासा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.

ओवरटेक करने के दौरान टेंपो को मारी टक्कर

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान शाकिर सदाब के रूप में हुई है. वह जमशेदपुर के जुगसलाई का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस उसकी पहचान और अन्य जानकारी की पुष्टि के लिए जुगसलाई पुलिस से संपर्क कर रही है.

बताया गया कि टेंपो में साबुन समेत अन्य सामान लदा था और वह चाईबासा से झींकपानी की ओर जा रहा था. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रेलर ने ओवरटेक करने के प्रयास में टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद टेंपो ट्रेलर में फंस गया और चालक भी उसी में फंस गया.

ग्रामीणों ने ट्रेलर को रोका, पुलिस ने कब्जे में लिया

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गये और ट्रेलर को रोक लिया. इसके बाद पुलिस ने ट्रेलर को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस दुर्घटना के कारणों और चालक की पहचान से संबंधित जानकारी जुटा रही है. हादसे में टेंपो चालक का मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद कुछ देर तक मार्ग पर लोगों की भीड़ जुटी रही. पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola