बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव पर निकलेगी शोभायात्रा, मंदिर निर्माण को लेकर बनी रणनीति

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते मध्यदेशीय समाज के लोग

गुवा में बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव 26 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा. शोभायात्रा, पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है.

विज्ञापन

गुवा: बड़बिल स्थित श्री बांके बिहारी भवन में गुरुवार देर शाम मध्यदेशीय वैश्य समाज के कुलगुरु बाबा गणिनाथ के जन्मोत्सव को लेकर बाबा गणिनाथ पूजा समिति एवं मध्यदेशीय वैश्य महासभा के सदस्यों की बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी 26 सितंबर, शनिवार को बाबा गणिनाथ का जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

निकाली जाएगी बाबा गणिनाथ की शोभायात्रा

बैठक में तय किया गया कि जन्मोत्सव के अवसर पर बाबा गणिनाथ की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी. इसके साथ ही विधिवत पूजा-अर्चना, झंडोत्तोलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम को सफल और आकर्षक बनाने के लिए सदस्यों ने तैयारियों को लेकर आपसी विचार-विमर्श किया.

मंदिर निर्माण को लेकर भी हुई चर्चा

बैठक के दौरान श्री बाबा गणिनाथ जी के मंदिर निर्माण को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गयी. समाज के सदस्यों ने मंदिर निर्माण की दिशा में आवश्यक पहल करने और आगे की कार्ययोजना तैयार करने पर अपने विचार रखे. सदस्यों ने जन्मोत्सव के कार्यक्रम को सामाजिक एकजुटता और धार्मिक आस्था का प्रमुख अवसर बनाने पर जोर दिया.

पूजा समिति के पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में पूजा समिति के अध्यक्ष मोहन गुप्ता, सचिव नूतन गुप्ता, उपाध्यक्ष गणेश प्रसाद, कोषाध्यक्ष पिंटू प्रसाद सहित सदस्य मनोज गुप्ता, नील कुमार साहू, विजय प्रसाद, अभिषेक प्रसाद, प्रमोद प्रसाद और राजेंद्र प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित रहे. सभी सदस्यों ने जन्मोत्सव को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियों के निर्वहन और तैयारियों में सहयोग का भरोसा दिलाया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola