चाईबासा : सुपर डिवीजन फुटबॉल लीग में एसएसए जूनियर ब्वॉयज ने टीएसएफ सीनियर को 4-2 गोल से हराया
एसएसए जूनियर ब्वॉयज क्लब की ओर से दूसरे और 64वें मिनट में गार्दी बालमुचु ने गोल किया.
चाईबासा. सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन की सुपर डिवीजन फुटबॉल लीग में बुधवार को एसएसए जूनियर ब्वॉयज ने टीएसएफ (सीनियर) को 4-2 गोल से पराजित कर तीन अंक हासिल किये. एसएसए मैदान में हुए मैच में एसएसए जूनियर ब्वॉयज क्लब की ओर से दूसरे और 64वें मिनट में गार्दी बालमुचु ने गोल किया. वहीं, 11वें व 27वें मिनट में नितेश बारी और देवाशीष बोदरा ने एक- एक गोल किया. मध्यांतर के बाद विपक्ष टीम टीएसएफ सीनियर ने तालमेल बनाकर खेलना शुरू किया. टीएसएफ सीनियर की ओर से 58वें मिनट में निराज तुबिद व 68 वें मिनट में सचिन जेराई ने एक-एक गोल किया.
कोच व दो खिलाड़ियों को दिखाया गया पीला कार्ड
मैच में रफ खेल के खेलने पर रेफरी ने एसएसए जूनियर ब्वॉयज क्लब के कोच राकेश गोप, जीतेन लोहार व सिद्धेश्वर बिरुली को पीला कार्ड दिखाया. मैच की समाप्ति के बाद एसएसए जूनियर के पंकज बिरुवा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार से नवाजा गया. रेफरी बबलू तियू, सीता गोप, सुनील महतो व मदन सिंह चाकी थे. इस दौरान एसएसए के पदाधिकारियों में अर्जुन बानरा, जीतू बारी, तुराम देवगम, मानकी कुदादा, रंजीत सवैंया, सुबोध खंडाईत, ई हक समेत काफी खेल प्रेमी उपस्थित थे.आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए