राज्य कमेटी की बैठक को सफल बनाने पर चर्चा
Author Deepesh kumar
Updated:
विज्ञापन
झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक
विज्ञापन
चतरा. झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक शनिवार को वीरेंद्र कुमार पाठक की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जामताड़ा में आयोजित महासंघ की राज्य कमेटी की बैठक में भागीदारी एवं उसे सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक के दौरान महासंघ की जिला कमेटी के चुनाव की तिथि एवं कार्यक्रम की तैयारी को लेकर विभिन्न सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गयीं. साथ ही जिला प्रोन्नति समिति की बैठक आयोजित कराने के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया गया. मौके पर अजय कुमार, सुरेंद्र उरांव, कमलेश कुमार, जितेंद्र कुमार, बैजनाथ राम, दिनेश राम, राहुल कुमार समेत कई सदस्य उपस्थित थे.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन