Chaibasa News : बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद जरूरी : सुखराम

Updated:
विज्ञापन

चक्रधरपुर के पोड़ाहाट स्टेडियम में मारवाड़ी प्लस टू उवि का मना वार्षिकोत्सव

विज्ञापन

चक्रधरपुर. शहर के पोड़ाहाट स्टेडियम में सोमवार को मारवाड़ी प्लस टू विद्यालय का 76वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सुखराम उरांव व बीइइओ संजीव कुमार ने किया. इसके बाद गणेश वंदना प्रस्तुत कर स्कूल की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया. स्कूल के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक नृत्य व नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया. प्राचार्या सोसन प्रभावती खेस ने स्कूल की उपलब्धियों की जानकारी दी. इस मौके पर नृत्य नाटिका वृद्धा आश्रम के मंचन के साथ विद्यालय की वार्षिक पत्रिका यात्रा पथ का अतिथियों के हाथों विमोचन किया गया. मंच संचालन स्कूल के सहायक प्रीति महतो, प्रीति पाठक ने किया. समारोह को सफल बनाने में स्कूल के सहायक शिक्षक राकेश कुमार, लक्ष्मी टूटी, ज्योति ललिता जामुदा, सेतेंग डहांगा, पंकज प्रधान, सुचित्रा कपूर, दिव्या प्रधान, उर्मिला प्रधान, हेमंत पान, शिव शंकर प्रधान, विजय तैसुम, पुनता मझियान, ममता पूर्ति, मंजू कुमारी, प्रेमचंद महतो, हरेन्द्र महतो, अमित कुमार, लिली रुग्गू, प्रियंका सोरेन, सरिता लुगून, सुषमा डहंगा, अलका कर, लक्खी कुमारी, दीपक कुमार, प्रशांत कुमार, अफशाना परवीन, लखी लाल, सावन पूर्ति के अलावा पूर्व वार्ड पार्षद लीला प्रसाद, सुलोचन प्रधान, जयदेव महतो, दिलीप महतो, खिरोद महतो, अरुण साव आदि मौजूद थे. सफलता के लिए कड़ी मेहनत करें बच्चे : विधायक इस मौके पर विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद जरूरी है. वार्षिकोत्सव का मुख्य उद्देश्य खेलकूद, कला, संस्कृति को बढ़ावा देना है. खेलकूद से बच्चों का मनोबल बढ़ता है. बच्चों के लिए यह समय दोबारा नहीं आयेगा. जितना मेहनत करना अभी करें. हम इतिहास पढ़ते हैं. हम भी पढ़ाई या खेलकूद के क्षेत्र में इतिहास बनाने की कोशिश करें. इसके लिए मेहनत करने की जरूरत है. कड़ी मेहनत से ही सफलता मिलेगी. 12वीं के सांगी सुरीन बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को अतिथियों के हाथों पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. विद्यालय के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में सांगी सुरीन बारहवीं (कला) और कुंती सामड बारहवीं (कला) को सम्मानित किया गया. विद्यालय के आदर्श विद्यार्थी के रूप में 12वीं में कमलेश हेम्ब्रम, राजश्री लोहार तथा माध्यमिक में सोना गागराई व समीर जामुदा को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola