बारिश में फटे रेनकोट तो उठे सवाल, गुवा सेल में खरीद प्रक्रिया के जांच की मांग.. जानें पूरी खबर

Updated:
विज्ञापन

फटे रेनकोट को दिखाते मजदूर

गुवा सेल प्रबंधन द्वारा दिए गए रेनकोट पहली बारिश में ही फट गए. श्रमिकों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच और आंदोलन की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

गुवा. खदान और प्लांट क्षेत्र में बारिश के दौरान ड्यूटी करना चुनौतीपूर्ण होता है. ऐसे में रेनकोट उनके लिए जरूरी सुरक्षा सामग्री है. उनका कहना है कि यदि रेनकोट इस्तेमाल के दौरान ही खराब हो जाये, तो बारिश में ड्यूटी के दौरान इससे अपेक्षित सुरक्षा नहीं मिल पायेगी. श्रमिकों ने रेनकोट की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मजदूर संघ ने खरीद प्रक्रिया की जांच की मांग की

झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पाण्डे ने मामले को गंभीर बताते हुए रेनकोट की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि रेनकोट की खरीद प्रक्रिया में किसी तरह की अनियमितता हुई है या नहीं, इसकी जांच संबंधित दस्तावेजों के आधार पर होनी चाहिए.

रामा पाण्डे के अनुसार, करीब 1200 श्रमिकों को रेनकोट उपलब्ध कराये गये हैं. संघ ने सभी रेनकोट वापस लेकर उनकी गुणवत्ता की जांच कराने के साथ खरीद प्रक्रिया, टेंडर, सप्लायर और भुगतान से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि जांच में गुणवत्ता संबंधी खामी सामने आने पर श्रमिकों को बेहतर गुणवत्ता वाले रेनकोट उपलब्ध कराये जाने चाहिए.

गुणवत्ता जांच नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

फटे रेनकोट को दिखाते मजदूर. | Prabhat Khabar Network
फटे रेनकोट

रामा पाण्डे ने कहा कि सेल को महारत्न कंपनी बनाने में श्रमिकों के वर्षों के परिश्रम का महत्वपूर्ण योगदान है. ऐसे में श्रमिकों को उपलब्ध करायी जाने वाली सुरक्षा सामग्री की गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए. हालांकि, रेनकोट की खरीद में कथित अनियमितता या भ्रष्टाचार के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.

संघ ने प्रबंधन से मामले में शीघ्र जांच कर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है. रामा पाण्डे ने कहा कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं करायी गयी, तो संघ आंदोलन का रास्ता अपनायेगा. जरूरत पड़ने पर मामले को सेल चेयरमैन और केंद्रीय इस्पात मंत्री के समक्ष भी उठाने की बात कही गयी है.

प्रबंधन का पक्ष 

रेनकोट की गुणवत्ता को लेकर श्रमिकों की शिकायतों और संघ के आरोपों पर सेल प्रबंधन का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है. प्रबंधन का आधिकारिक बयान मिलने पर उसे खबर में प्रमुखता से शामिल किया जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola