Chaibasa News : जब हम संगठित रहेंगे, तभी समाज शिक्षित व विकसित होगा : अर्जुन

Updated:
विज्ञापन

चाईबासा. कुजू नदी के किनारे कुड़मी-महतो समाज का मिलन समारोह

विज्ञापन

चाईबासा.

कुड़मी-महतो समाज चाईबासा इकाई का वार्षिक मिलन समारोह रविवार को कुजू नदी के किनारे आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व समाज के अध्यक्ष अर्जुन महतो ने किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि जब हम संगठित रहेंगे, तभी हमारा समाज शिक्षित और विकसित होगा. समाज के संरक्षक प्रो डॉ डीएन महतो ने युवाओं से शिक्षा, सामाजिक जागरुकता और समाज की सेवा में सक्रिय योगदान देने की बात कही.

समाज की सांस्कृतिक पहलुओं पर चर्चा की गयी :

समारोह में समाज के गणमान्य सदस्य, युवक-युवतियां, महिला-पुरुष और बच्चे शामिल हुए. सभी ने एकता और संगठन की मजबूती पर जोर दिया. वक्ताओं ने कहा कि समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज में एकजुटता बढ़ाना, झारखंडी संस्कृति को संरक्षित करना और एक मंच पर आकर सामूहिक संवाद स्थापित करना था. वहीं समाज की पारंपरिक सांस्कृतिक पहलुओं पर भी चर्चा की गयी. समाज के सदस्यों ने आगामी कार्यक्रमों में अधिक सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया. कार्यक्रम के बाद लोगों ने सामूहिक रूप से वनभोज का आनंद लिया. समारोह में नित्यानंद महतो, खिरेंद्र महतो, मलय महतो, रामनाथ महत, संदीप महतो, बलराम महतो, मानकी चंद्र महतो, संतोष महतो, अभय महतो, मनोज महतो, अनमोल महतो, निकुंज महतो, मदन महतो, स्मार्ट महतो, मुकेश महतो, बलामर महतो, सुकेश महतो, उमाकांत महतो, राकेश महतो, शशि प्रकाश महतो, शक्ति महतो, नरसिंह महतो, नेपाल महतो, हिमंत महतो, बेहुल्या महतो, टुहुक महतो, फुलकुमारी महतो, सारथी महतो समेत काफी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola