Chaibasa News : पहले दिन ऑपरेटिंग व मैकेनिकल विभाग ने जीते मैच

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Dec 2024 12:01 AM

विज्ञापन

16 दिवसीय रेल मंडल अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट सेरसा स्टेडियम में शुरू

विज्ञापन

चक्रधरपुर. दक्षिण पूर्व रेलवे खेल संगठन (सेरसा) द्वारा आयोजित 16 दिवसीय रेल मंडल अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट सोमवार से चक्रधरपुर के सेरसा स्टेडियम में शुरू हुआ. टूर्नामेंट का उद्घाटन अपर मंडल वित्त प्रबंधक विनय शर्मा व सेरसा खेल अधिकारी संतोष कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. उद्घाटन मैच परिचालन व डीएमएम (स्टोर) के बीच खेला गया. इसमें ऑपरेटिंग टीम ने 141 रन से जीत दर्ज की. ऑपरेटिंग टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में 170 रन बनाये. इसमें ऑपरेटिंग टीम के खिलाड़ी राहुल गोप ने 24 गेंद में 72 रन (7 छक्के व 5 चौके) लगाये. सचिन ने 19 गेंद में 33 रनों का योगदान दिया. वहीं स्टोर टीम 171 रनों के लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी. स्टोर की टीम 12 ओवरों में 29 रनों में सिमट गयी. इस मैच में ऑपरेटिंग की टीम 141 रनों से जीत हासिल की. खेल के अंत में राहुल गोप को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया.

दूसरा मैच में मैकेनिकल ने मेडिकल को हराया

दूसरा मैच मेडिकल व मैकेनिकल के बीच खेला गया. इसमें मैकेनिकल ने मेडिकल को 47 रनों से हरा दिया. मैकेनिकल टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर 12 ओवरों में 104 बनाये और 105 रनों का लक्ष्य दिया. इसमें एमवी प्रकाश ने 21 गेंद में 49 रन व पी विशाल ने 15 गेंद में 24 रनों का योगदान दिया. इस लक्ष्य का पीछा करए हुए मेडिकल टीम 9 ओवरों में 57 रन ही बना सकी और ऑल आउट हो गयी. इस तरह मैकेनिकल टीम 47 रनों से जीत हासिल की. अंपायरिंग डेविड व अमन, स्कोरर संजय लाल थे. इस मौके पर सेरसा के सचिव तेज नारायण, प्रकाश सीट आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola