Chaibasa News : शीतलहरी से ठिठुर रहा जनजीवन

Updated:
विज्ञापन

जिले का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

विज्ञापन

चाईबासा.चाईबासा व आसपास के क्षेत्रों में शीतलहरी जारी है. इससे पूरा जनजीवन प्रभावित हो गया है. मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. ठंड से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं. लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है. सुबह में सड़कों और बाजारों में भीड़ कम हो गयी. गरीब परिवार ठिठुरने को मजबूर हैं. शीतलहरी लगातार बढ़ती जा रही है. ठंड से बचने के लिए कोई अलाव का सहारा ले रहा है तो कोई गर्म कपड़ों का. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट आयेगी. सर्दी और बढ़ेगी.

अलाव तापकर राहत महसूस कर रहे लोग

बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर परिषद की ओर से चाईबासा के पोस्टऑफिस चौक, बस स्टैंड, शहीद पार्क चौक, सदर बाजार समेत चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था करायी गयी है. लोग अलाव तापकर राहत महसूस कर रहे हैं. नगर प्रशासक संतोषी मुर्मू ने बताया कि शहर के सभी चौक-चौराहों पर अलाव जला दिये गये हैं. उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह से तापमान में तेजी से गिरावट आयी है. ठंड के साथ कनकनी भी बढ़ गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola