युवती को जबरन कार में बैठाकर लाये बदमाश, इसके बाद किया दुष्कर्म

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर.

पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता एस मोड़ के पास निर्वस्त्र हालत में मिली, पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. चाईबासा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग के एस मोड़ के पास शुक्रवार सुबह युवती निर्वस्त्र हालत में मिली. सुबह गांव की महिलायें शौच के लिये गईं तो युवती को निर्वस्त्र पाया गया. वह ठीक से नहीं बोल पा रही थी. इसके बाद गांव की महिलाओं ने उसके शरीर को कपड़े से ढककर उसकी मदद की. वह ठीक से चल भी नहीं पा रही थी. घटना की जानकारी मुफस्सिल थाना को दे दी गयी है. जानकारी के मुताबिक, युवती को जबरन तीन-चार लोग कार में बैठाकर लाये, इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

युवती को सदर अस्पताल में कराया भर्ती

सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची. युवती को अपने साथ चाईबासा लेकर आयी. उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया. ग्रामीणों के म़ुताबिक चाईबासा से युवती को कार में अगवा कर लाया गया. इसके बाद एस मोड़ के पास उसके साथ गैंगरेप किया गया.

कार में जबरन बैठाकर लाये थे बदमाश

लोहरदा पंचायत की सहिया लक्ष्मी जामुदा ने बताया - जब महिला को देखा गया तो वह चलने-फिरने की स्थिति में नहीं थी. पूछने पर महिला ने बताया कि उसे चाईबासा से जबरदस्ती तीन-चार लोग कार में लेकर आये थे. सहिया ने आशंका जतायी कि उसे नशा देकर बेहोश किया गया था. इसके बाद उसके साथ गलत हुआ. वह पूरी तरह लाचार थी. मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि युवती की दिमागी हालत ठीक नहीं थी. उसकी इलाज भी चल रहा है. वह मंझारी थाना क्षेत्र की रहने वाली है. युवती से पूछताछ की गयी, लेकिन वह स्पष्ट रूप से कुछ बता नहीं पा रही है. पुलिस हर पहलुओं की जांच कर रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola