Chiabasa News : इंजीनियरिंग व आरपीएफ ने अपने-अपने मैच जीते

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Dec 2024 12:19 AM

विज्ञापन

रेल मंडल अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट

विज्ञापन

चक्रधरपुर. सेरसा स्टेडियम में खेले जा रहे चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन मंगलवार को दो मैच खेला गया. पहले मैच में इंजीनियरिंग ने एसएंडटी को और दूसरे मैच में आरपीएफ ने इलेक्ट्रिकल को हरा दिया. पहले मैच में इंजीनियरिंग ने एसएंडटी को 8 विकेट से हराकर मैच जीत लिया. एसएंडटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 12 ओवर में 5 विकेट खोकर 69 रन बनाये. जवाब में इंजीनियरिंग ने 5 ओवर में ही 3 विकेट खोकर 70 रन बना दिये. इंजीनियरिंग के रमेश पंडित को 13 गेंद में सर्वाधिक 30 रन बनाने के लिये मेन ऑफ द मैच घोषित किया गया. वहीं दूसरे मैच में आरपीएफ ने इलेक्ट्रिकल को 78 रनों से हरा दिया. आरपीएफ ने 12 ओवर में 6 विकेट खोकर 152 रन का स्कोर दिया. टीम में सर्वाधिक सनादीप ने 17 गेंद में 5 छक्के व 2 चौके की मदद से 46 रनों की पारी खेली. इस मैच में सनादीप को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. आदर्श ने 12 गेंद में 2 छक्के व दो चौके की मदद से 32 रनों की पारी खेली. इसके जवाब में इलेक्ट्रिकल की टीम 11.2 ओवर में 74 रन ही बना सकी. इससे यह मैच आरपीएफ ने 78 रनों से जीत लिया. अंपायर प्रकाश सीट व डेविड थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola