Chaibasa News : बिलासपुर-टाटा एक्सप्रेस आज व 31 को रद्द रहेगी

Updated:
विज्ञापन

दो जोड़ी ट्रेनों को पुरुलिया व आद्रा में शॉर्ट टर्मिनेट होकर चलेगी

विज्ञापन

चक्रधरपुर. चक्रधरपुर रेल मंडल में विकास कार्यों को देखते हुये टाटानगर, आसनसोल व बिलासपुर से खुलने वाली 12 ट्रेनों को 28 दिसंबर से लेकर 1 जनवरी तक विभिन्न तिथियों में रद्द कर दी गयी, जबकि दो जोड़ी ट्रेनों को पुरुलिया व आद्रा में शॉर्ट टर्मिनेट होकर चलेगी. वहीं 2 जनवरी को 22892 रांची-हावड़ा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कोटशिला-राजबेरा-जमुनियाटांड़-आद्रा-मिदनापुर-खड़गपुर से होकर चलायी जायेगी. रेलवे प्रबंधन ने यह जानकारी दी है.

विभिन्न तिथियों में रद्द रहेंगी यें ट्रेनें

बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 28 व 31 दिसंबर कोटाटानगर-हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस 29 दिसंबर व 1 जनवरी कोटाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 29 दिसंबर व 1 जनवरी को

आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल एक्सप्रेस 29 दिसंबर कोटाटानगर-बरकाकाना-टाटानगर स्पेशल 29 दिसंबर व 1 जनवरी को

झारग्राम-पुरुलिया-झारग्राम मेमू 30 दिसंबर, 1 व 2 जनवरी कोआसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू 29 दिसंबर व 1 जनवरी को

शॉर्ट टर्मिनेंट होकर चलेंगी ये ट्रेनें

आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू स्पेशल 30 दिसंबर व 2 जनवरी को पुरुलिया तक चलेगी और पुरुलिया से लौटेगी, धनबाद-टाटानगर-धनबाद एक्सप्रेस 29, 30 दिसंबर, 1 व 2 जनवरी को आद्रा तक चलेगी. आद्रा से वापस लौटेगी.

चक्रधरपुर रेल मंडल : ब्लॉक के कारण कल नहीं चलेंगी 7 ट्रेनें

चक्रधरपुर रेल मंडल की चार जोड़ी ट्रेनों को ब्लॉक के कारण 29 दिसंबर को रद्द किया गया है. चक्रधरपुर रेल मंडल में विकास कार्य को लेकर जगह-जगह ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लिया जा रहा है. इस ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें अपने गंतव्य स्टेशनों से नहीं चलेंगी. 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन परिवर्तित मार्ग आइबी-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-तालचेर रोड-कटक होकर चलेगी. 18312 बनारस-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस 30 दिसंबर को रद्द रहेगी

कल नहीं चलने वाली ट्रेनें :

इतवारी-टाटानगर- इतवारी एक्सप्रेस, राउरकेला-जगदलपुर-राउरकेला एक्सप्रेस, राउरकेला-झारसुगुड़ा-राउरकेला मेमू, विशाखापत्तनम-बनारस एक्सप्रेस

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola