Chaibasa News : चापाकल सामग्री सिर में घुसने से बाइक सवार की हुई मौत
चक्रधरपुर-टोकलो मार्ग पर हुआ हादसा, गांव में पसरा मातम
चापाकल सामग्री ले जाते समय बाइक हुई अनियंत्रित
प्रतिनिधि, चक्रधरपुर
चक्रधरपुर-टोकलो मुख्य मार्ग पर विगत गुरुवार की शाम चारमोड़ चौक के समीप हुई सड़क दुर्घटना में 40 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गयी. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. शुक्रवार सुबह मृतक के शव का पोस्टमार्टम चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
काम पर जाने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, चक्रधरपुर प्रखंड के गोपीनाथपुर गांव निवासी पलम्बर मिस्त्री जितेंद्र महतो बाइक से काम करने के लिए चक्रधरपुर की ओर जा रहा था. इस क्रम में चारमोड़ चौक के पास दूसरी बाइक से टक्कर हो गयी. चापाकल की सामग्री असंतुलित होकर उसके सिर में घुस गयी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
टोकलो थाना प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है. मृतक विवाहित था और उसके दो बच्चे हैं. अचानक हुई मौत से परिवार के सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है. घटना की खबर मिलते ही गोपीनाथपुर गांव में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव के लोग शोक संतप्त परिवार को ढांढ़स बंधाने में जुटे हुए हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए