Chaibasa News : खड़े ट्रक से टकरायी बाइक, छात्र की मौत, साथी गंभीर

Updated:
विज्ञापन

टाटा कॉलेज चाईबासा में सेमेस्टर-1 का छात्र था सुनील सोय

विज्ञापन

-चाईबासा के बांदासाई टोला में किराये के मकान में रहता था

चाईबासा.

मुफस्सिल थाना टाटा कॉलेज के पास खड़े ट्रक से बाइक टकरा गयी. इससे एक छात्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि पीछे बैठा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान तांतनगर के कोकचो गांव के सामाडसाई टोला निवासी सुनील सोय (23) के रूप में की गयी है. घायल जीतेंद्र हेम्ब्रम उर्फ अंशु (22) मुफस्सिल थाना के नाकाहासा का रहने वाला है. घटना रविवार रात करीब 12 बजे की है.

पुलिस ने रात करीब 2 बजे दोनों घायलों को उठाकर सदर अस्पताल चाईबासा लेकर पहुंची. यहां चिकित्सकों ने सुनील सोय को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल जीतेंद्र हेंब्रम का इलाज किया जा रहा है. मृतक के सिर में गंभीर चोट लगी थी. वहीं घायल का पैर टूट गया है. सिर में भी चोट लगी है. सोमवार सुबह में पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया.

क्या कहते हैं परिजन

परिजनों ने बताया कि सुनील सोय टाटा कॉलेज चाईबासा में सेमेस्टर-1 का छात्र था. वह चाईबासा के खप्परसाई गांव के बांदासाई टोला में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा था. वहीं घायल जीतेंद्र हेंब्रम बीटेक करने के बाद झींकपानी स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में इसी वर्ष नामांकन लिया है. जानकारी के मुताबिक दोनों एक ही बाइक पर रात में टाटा कॉलेज की ओर जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में खड़े ट्रक से बाइक टकरा गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola