दिल्ली के तबलिगी जमात में शामिल होने वाले 37 लोग झारखंड के 24 जिलों में पहुंचे, संक्रमण तेजी से फैलने का खतरा बढ़ा

37 muslim cleriks who joined nizamuddin tablighi markaz has been spreaded in 24 districts of jharkhand चाईबासा : दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलिगी मरकज के जमात में शामिल होने वाले 37 लोग झारखंड के 24 जिलों में पहुंच चुके हैं. इससे जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलने का खतरा बढ़ गया है. राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी से सोमवार को पकड़े गये 24 लोगों में से एक युवती में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद प्रशासन की चिंता और बढ़ गयी है. मलयेशियाई मूल की यह युवती दिल्ली में तबलिगी मरकज के जमात में शामिल हुई थी.
चाईबासा : दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलिगी मरकज के जमात में शामिल होने वाले 37 लोग झारखंड के 24 जिलों में पहुंच चुके हैं. इससे जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलने का खतरा बढ़ गया है. राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी से सोमवार को पकड़े गये 24 लोगों में से एक युवती में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद प्रशासन की चिंता और बढ़ गयी है. मलयेशियाई मूल की यह युवती दिल्ली में तबलिगी मरकज के जमात में शामिल हुई थी.
रिपोर्ट है कि इस मरकज के जमात में शामिल होने वाले 37 लोग 7 दिन पहले ही यानी 17-18 मार्च, 2020 को झारखंड के सभी 24 जिलों में पहुंच चुके हैं. रांची की विशेष शाखा ने 30 मार्च, 2020 को इस संबंध में सभी जिलों के उपायुक्तों और रांची, जमशेदपुर व धनबाद के एसएसपी, सभी एसपी (रेल सहित), विशेष शाखा के डीएसपी को मरकज से लौटे सभी 37 लोगों की सूची भेजी थी.
सूची में निजामुद्दीन स्थित मरकज के धार्मिक सम्मेलन में शरीक होकर लौटें सभी लोगों के नाम, पता समेत मोबाइल नंबर भी स्पेशल ब्रांच ने बता दिये थे. पदाधिकारियों से आग्रह किया गया था कि इन सभी लोगों का सत्यापन करते हुए इनकी कोविड-19 संक्रमण की जांच करवायी जाये और अपेक्षित कार्रवाई की जाये.
स्पेशल ब्रांच ने अपने पत्र में यह भी कहा था कि हजरत निजामुद्दीन से लौटे कथित धर्म प्रचारकों में सबसे ज्यादा 9 लोग धनबाद से हैं. राजधानी रांची से 03, जमशेपुर, चतरा व देवघर से दो-दो लोग गये थे, जबकि लातेहार, कोडरमा, खूंटी, जामताड़ा, हजारीबाग, गुमला, गोड्डा, गिरिडीह, गढ़वा, दुमका, बोकारो, पाकुड़, पलामू, रामगढ़, साहेबगंज, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां व पश्चिमी सिंहभूम जिले से एक-एक व्यक्ति शामिल थे.
हजरत निजामुद्दीन में आयोजित धार्मिक सम्मेलन में भाग लेने के लिए पूरे कोल्हान प्रमंडल से चार लोग पहुंचे थे. इनमें जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम से दो व्यक्ति (हाजी मोहम्मद इस्लाम व हाजी मोहम्मद ताहिर) एवं पश्चिमी सिंहभूम से अख्तर-उल-अमन व सरायकेला-खरसावां से औरंगजेब अंसारी शामिल हैं.
झारखंड में मंगलवार को पहले कोरोना पॉजिटिव की पहचान हुई. यह मलयेशियाई मूल की 22 वर्षीय युवती थी, जो पिछले दिनों दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्थित तबलिगी मरकज के जमात में शामिल हुई थी. हिंदपीढ़ी की मस्जिद से 24 मुस्लिम धर्म प्रचारकों की गिरफ्तारी और एक युवती में कोरोना वायरस का संक्रमण पाये जाने के बाद हिंदपीढ़ी में कर्फ्यू लगा दिया गया.
जिला नाम
बोकारो 1. मौलाना उमर मोहम्मद
चतरा 1. मौलाना वाहाजुल हक
2. मौलाना अबू दर्दा
देवघर 1. मोहम्मद तनवीर
2. मोहम्मद अब्बास
धनबाद 1. जियाउर रहमान
2. मल्लूब आलम
3. इम्तियाज जुल हक
4. मोहम्मद आफताब
5. मोहम्मद असलम
6. आबिद हुसैन
7. मोहम्मद साबिर
8. मोहम्मद हाशिम
9. मोहम्मद सरताज
दुमका 1. मोहम्मद फारूक
जमशेदपुर 1. हाजी मोहम्मद इस्लाम
2. हाजी मोहम्मद ताहिर
गढ़वा 1. मौलवी अबू हुदेरा
गिरिडीह 1. मोहम्मद क्वाइश
गोड्डा 1. मोहम्मद आमिर
गुमला 1. हाजी मनन
हजारीबाग 1. मोहम्मद रिजवान
जामताड़ा 1. मोहम्मद रजौद्दीन
खूंटी 1. मोहम्मद रियाज अंसारी
कोडरमा 1. हाजी लियाकत
लातेहार 1. मोहम्मद फहीम
लोहारदग्गा 1. मोहम्मद तहसीन
पाकुड़ 1. मोहम्मद आलम
पलामू 1. मोहम्मद हाशिम
रामगढ़ 1. मौलाना वाजिद अली
रांची 1. मोहम्मद आरिफ खान
2. मोहम्मद नदीम खान
3. मोहम्मद अरमान
साहेबगंज 1. मोहम्मद शकील रेन (आलू वाला)
सरायकेला 1. औरंगजेब अंसारी
सिमडेगा 1. मौलाना शहीद गाड़ीवाले
प सिंहभूम 1. अख्तर-उल-अमन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




