Chaibasa News : 11 क्विंटल जावा व 15 लीटर देसी शराब जब्त

Author Akash
Updated:
विज्ञापन

कुमारडुंगी में महिलाओं के साथ पुलिस ने शराब अड्डों पर की छापेमारी

विज्ञापन

मझगांव.

कुमारडुंगी थाना के छोटारायकमन गांव में गुरुवार को पुलिस ने ग्रामीण महिलाओं के साथ मिलकर अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी की. महिलाओं की ओर से बुधवार को थाने में दर्ज लिखित शिकायत पर दोपहर अभियान शुरू हुआ. पहले सरकारी तालाब में दशरथ गोप, महेंद्र हेंब्रम व संतोष गोप की तीन महुआ भट्ठियों पर छापेमारी कर 10 क्विंटल जावा महुआ बरामद किया गया. वहीं भट्ठियां भी ध्वस्त कर दी गयी.

फिर गावं केदसरथ गोप, राजू गोप, संतोष गोप, अरुण नायक, पितनू नायक, लक्ष्मी देवी, सारदा देवी, मेनका गोप के घर पर भी छापेमारी की गयी. जहां सारदा देवी व अरुण नायक के घर से 1-1 गैलन शराब व पीतनु नायक के घर से 1 क्विंटल जावा बरामद किया गया. जब्त कुल 11 क्विंटल जावा को नष्ट कर 15 लीटर देसी शराब को जब्त किया गया. छह व्यापारियों ने झगड़ा कर दरवाजा नहीं खोला. इससे घरों के अंदर छिपा महुआ बरामद नहीं हो सका. छापेमारी के क्रम में दशरथ, राजू व महेंद्र ने महिलाओं को मारने की धमकी दी.छोटारायकमन गांव में छापेमारी कर 11 क्विंटल जावा नष्ट किया गया व 15 लीटर देसी शराब जब्त की गयी है. वर्तमान में थाना में सनहा दर्ज किया गया. आगे की कार्रवाई चल रही है. –

रंजीत उरांव

, थाना प्रभारी, कुमारडुंगी

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola