हटिया-पटना एक्सप्रेस से शराब की 52 बोतलें बरामद, जनरल कोच में मिला लावारिस बैग

Updated:
विज्ञापन

हटिया-पटना एक्सप्रेस से शराब की 52 बोतलें बरामद (ai generated)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हटिया-पटना एक्सप्रेस से 52 बोतल अवैध शराब बरामद हुई है. जनरल कोच के बाथरूम के पास लावारिस बैग में मिली शराब को उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया है.

विज्ञापन

रांची. आरपीएफ के जवानों ने ऑपरेशन सतर्क के तहत हटिया-पटना एक्सप्रेस ट्रेन से अवैध शराब की 52 बोतलें बरामद की हैं. आरपीएफ की संयुक्त टीम ने ट्रेन संख्या 10622 के जनरल कोच में जांच के दौरान यह कार्रवाई की. जब्त शराब की अनुमानित कीमत 13,400 रुपये बतायी गयी है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: कर्नाटक में 10 करोड़ की ज्वेलरी लूट का झारखंड कनेक्शन! नामकुम का आरोपी सिलीगुड़ी से गिरफ्तार

बाथरूम के पास मिला लावारिस काला बैग

जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान जनरल कोच के बाथरूम के पास एक लावारिस काला बैग मिला. बैग पर किसी भी यात्री ने अपना दावा नहीं किया. संदेह होने पर आरपीएफ जवानों ने बैग की तलाशी ली, तो उसमें शराब की 52 बोतलें मिलीं.

उत्पाद विभाग को सौंपी गयी जब्त शराब

इसके बाद आरपीएफ जवानों ने शराब को जब्त कर लिया. जब्त शराब की अनुमानित कीमत 13,400 रुपये आंकी गयी है. आगे की कार्रवाई के लिए शराब को उत्पाद विभाग, रांची को सौंप दिया गया. हालांकि, बैग किस यात्री का था और शराब कहां ले जायी जा रही थी, इसकी जानकारी सामने नहीं आयी है.

ये भी पढ़ें: Coal India में अब सेवानिवृत्त अधिकारी भी बनेंगे जांच प्राधिकारी, जानें कौन कर सकता है आवेदन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola