सड़क दुर्घटना में चास बांधगोड़ा साइड के युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

चीराचास थाना क्षेत्र स्थित सोलागीडीह तालाब के पास हुई घटना, खड़े ट्रक से टकरायी बाइक

विज्ञापन

चास. चीराचास थाना क्षेत्र स्थित सोलागीडीह तालाब के पास सोमवार को रात करीब तीन बजे सड़क दुर्घटना में चास बांधगोड़ा साइड निवासी कुलदीप महथा (35 वर्ष) की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार कुलदीप धनबाद से चास की ओर बाइक से आ रहा था. इसी बीच सड़क पर खड़े ट्रक से टकराने से बुरी तरह जख्मी हो गया. घटना के बाद लोगों की मदद से पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने घायल को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मृतक को पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सौंप दिया. घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है. कुलदीप का एक छह वर्ष का बेटा व तीन वर्ष की एक बेटी है.

पिकअप वैन की चपेट में आने से महिला घायल

पिंड्राजोरा. पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के ट्रेनिंग स्कूल मोड़ में पिकअप वैन की चपेट में आने से कुरमा गांव निवासी शांति देवी (55 वर्ष) गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. घटना सोमवार की रात की है. किसी ने घटना की सूचना पिंड्राजोरा पुलिस को दी. सूचना पर गश्ती में मौजूद दारोगा अनिकेत कुमार पहुंचे और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया. परिजनों के अनुसार, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को भी जब्त कर लिया है. घायल महिला के पति खेरू सिंह ने बताया कि उन्हें पुलिस से मिली जानकारी पर वह अस्पताल पहुंचे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola