BOKARO NEWS : यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व उपाध्यक्ष का इस्तीफा

Updated:
विज्ञापन

BOKARO NEWS : बोकारो जिला के यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रफीक अंसारी, जिला उपाध्यक्ष जिलानी अंसारी एवं बेरमो विधानसभा अध्यक्ष अफसर हुसैन समेत अन्य जिला पदाधिकारियों ने अपने पदों से सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है.

विज्ञापन

जैनामोड़. बोकारो जिला के यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रफीक अंसारी, जिला उपाध्यक्ष जिलानी अंसारी एवं बेरमो विधानसभा अध्यक्ष अफसर हुसैन समेत अन्य जिला पदाधिकारियों ने अपने पदों से सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है. कांग्रेस यूथ के जिलाध्यक्ष रफीक अंसारी तुपकाडीह पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सभी का इस्तीफा झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज को भेज दिया गया है. झारखंड प्रदेश विधानसभा चुनाव में अल्पसंख्यक समुदाय को उचित भागीदारी नहीं मिलने के कारण युवा कांग्रेस के पदाधिकारी नाखुश हैं. इस कारण हमलोगों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा देने का निर्णय लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola