BOKARO NEWS: बोकारो में युवक ने गला दबा कर पत्नी की हत्या की
BOKARO NEWS: बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र में सेक्टर-9 के बसंती मोड़ के पास झोंपड़ी में रहने वाले करण राम ने रविवार को गला दबा कर अपनी पत्नी शांति देवी (20 वर्ष) की हत्या कर दी.
BOKARO NEWS : बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र में सेक्टर-9 के बसंती मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास झोंपड़ी में रहने वाले करण राम ने रविवार को गला दबा कर अपनी पत्नी शांति देवी (20 वर्ष) की हत्या कर दी और शव सेक्टर नौ स्थित कूलिंग पौंड में फेंक कर फरार हो गया. घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने हरला थाना पुलिस को दी. पुलिस व स्थानीय लोग कूलिंग पौंड पहुंचे और शव की खोजबीन शुरू की. पुलिस ने शव बरामद करने के बाद उसका पोस्टमार्टम कराया और उसे परिजनों को सौंप दिया. पुलिस हत्यारोपी करण की तलाश में जुटी है. पड़ोसियों ने बताया कि आरोपी युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. वह घर में झगड़ा व पत्नी के साथ बराबर मारपीट करता रहता था. मृतका शांति देवी धनबाद की रहने वाली थी. युवक दिहाड़ी मजदूरी करता था. पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है. हरला थाना प्रभारी अनिल कच्छप ने कहा कि शव को बरामद कर लिया गया है. आरोपी करण की तलाश की जा रही है. घटना की जांच में पुलिस जुटी हुई है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए