BOKARO NEWS : स्कूल परिसर में मिला महिला का शव

Updated:
विज्ञापन

BOKARO NEWS : सेक्टर छह थाना क्षेत्र के बीएसएल हायर सेकेंडरी सेक्टर छह बी के परिसर में सोमवार की सुबह एक 55 वर्षीय महिला का शव स्थानीय लोगों को मिला.

विज्ञापन

बोकारो. सेक्टर छह थाना क्षेत्र के बीएसएल हायर सेकेंडरी सेक्टर छह बी के परिसर में सोमवार की सुबह एक 55 वर्षीय महिला का शव स्थानीय लोगों को मिला. मृतका के देवर सेक्टर नौ थाना क्षेत्र के कनफट्टा निवासी दुखन सोरेन ने शव की पहचान की. महिला की पहचान सेक्टर छह टीवी टावर मोड झोपड़पट्टी निवासी 55 वर्षीय रूपा मुंडा के रूप में की गयी. शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने सेक्टर छह थाना प्रभारी डी किस्कू को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चास अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा दिया. पुलिस अपनी जांच शुरू कर दी है. मृतका के देवर दुखन सोरेन ने बताया कि महिला मूल रूप से चाईबासा की रहनेवाली थी. पति के मौत के बाद महिला टीवी टावर मोड़ झोपड़ी में अकेली रहती थी. सोमवार की सुबह जब उनके घर गये, तो नहीं मिली. खोजने निकले, तो सेक्टर छह बी स्थित बीएसएल स्कूल परिसर के अंदर एक कमरे में सोयी हुई थी. तबियत खराब होने की बात कहकर पानी मांग रही थी. उसे पानी पिलाया. उसके बाद उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने देवर श्री सोरेन का बयान लेने के बाद मामला दर्ज कर लिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola