पेंशन भुगतान नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी

पेंशन भुगतान नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी
ललपनिया. साड़म स्थित पार्टी कार्यालय के समीप शुक्रवार को भाकपा माले गोमिया प्रखंड कमेटी और ऐपवा जिला कमेटी की संयुक्त बैठक हुई. एपवा की जिला अध्यक्ष शोभा देवी और माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि राज्य में वृद्धा, विधवा अन्य पेंशनधारियों को तीन माह से पेंशन राशि का भुगतान नहीं हो रहा है. एक सप्ताह के अंदर तीन माह की पेंशन का एक साथ भुगतान नहीं किया गया तो गोमिया प्रखंड कार्यालय के समक्ष आंदोलन किया जायेगा. मौके पर मैमून खातून, मनोवर राय, भोला सिंह, यूसुफ राय, मीना देवी, शीला देवी आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










