ePaper

Bokaro News : फुसरो के वार्ड 24 में कई योजनाओं को धरातल पर उतारने की जरूरत

Updated at : 31 Jan 2026 11:32 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : फुसरो के वार्ड 24 में कई योजनाओं को धरातल पर उतारने की जरूरत

Bokaro News : फुसरो नगर परिषद के वार्ड नंबर 24 में मधुकनारी, भेड़मुक्का और पटेल नगर का क्षेत्र आता है.

विज्ञापन

फुसरो नगर परिषद के वार्ड नंबर 24 में मधुकनारी, भेड़मुक्का और पटेल नगर का क्षेत्र आता है. आबादी लगभग 10 हजार है और वोटरों की संख्या 3300 है. यहां के लोगों का कहना है कि मधुकनारी से दामोदर नदी हथियापत्थर तक एक किमी पथ निर्माण होना अत्यंत आवश्यक है. इससे दो हजार से अधिक की आबादी लाभान्वित होगी. ऐसे जनहित में कई कार्य हुए हैं तथा कई आवश्यक योजनाओं को धरातल में उतारने की जरूरत है. वार्ड में स्वास्थ्य केंद्र के संचालन की मांग की जा रही है. निवर्तमान पार्षद दिनेश रवि का कहना है कि मधुकनारी से हथियापत्थर तक एक करोड़ रुपये की लागत से पथ निर्माण कार्य किया जाना है.

और क्या-क्या हैं समस्याएं

नीचे टोला बस्ती में पाइपलाइन का कार्य नहीं हो सका है. सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट व आंबेडकर क्लब के समीप हाइ मास्ट लाइट लगाने की मांग लोगों द्वारा की जा रही है. पटेल चौक से मथुरा यादव के घर तक नाले में ढक्कन नहीं लगाये जाने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. लोगों का कहना है कि नगर पर्षद से सफाई करायी जाती है, लेकिन सप्ताह में एक बार ही होती है. इसे नियमित किये जाने की जरूरत है.

आठ वर्षों में क्या बदला

पटेल चौक से पुनीत महतो चौक होते हुए मुख्य सड़क तक 1.5 किमी लंबी सड़क का निर्माण किया जा रहा है. भेड़मुक्का में अधिकतर स्थानों पर नाली निर्माण किया गया. पटेल नगर के अधिकतर गलियों में पेवर ब्लाॅक पथ का निर्माण किया गया. 300 घरों में पेयजल कनेक्शन दिया गया है. 375 लोगों को पेंशन योजना से जोड़ा गया है. उजज्वला योजना के तहत 400 लाभुकों को गैस कनेक्शन दिलाया गया है. 12 पीएम आवासों का निर्माण पूर्ण हो चुका है.

पूर्व वार्ड पार्षद जसीम राजा का दावा

मेरे कार्यकाल में पीएम आवास, नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट आदि के प्रमुख कार्य हुए. कुछ कार्य अधूरे रह गये हैं. कुछ सार्वजनिक स्थलों व गली-चौराहों में पेवर ब्लाॅक लगना चाहिए था. नाली निर्माण एक-दो स्थानों पर नहीं हो सका है. पटेल चौक से भेड़मुक्का तक पथ जर्जर है. पटेल चौक से मथुरा यादव के घर तक नाला का निर्माण किया गया है,

जिसमें ढक्कन लगाया जाना बहुत जरूरी है.

एक्सपर्ट की राय

मधुकनारी से दामोदर नदी हथियापत्थर तक पथ निर्माण किया जाना जरूरी है. माथा बांध में जल निकासी के लिए नाली निर्माण

और एक पार्क बनाना जरूरी था. स्वास्थ्य केंद्र का संचालन होने से लोगों को सुविधा होगी. इस वार्ड में

पूर्व में बनायी गयी नालियां छोटी हैं. छोटी नालियों को बड़ी नालियों में परिवर्तित किया जाना चाहिए.

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola