अत्याचार और अन्याय के खिलाफ करें वोट : बेबी देवी

Updated:
विज्ञापन

अत्याचार और अन्याय के खिलाफ करें वोट : बेबी देवी

विज्ञापन

ऊपरघाट. इंडिया गठबंधन प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो के पक्ष में रविवार को राज्य की मंत्री बेबी देवी ने नावाडीह प्रखंड के पिलपिलो, छोटकी कुडी, परसाबेडा, बरई, दर्जी मुहल्ला बड़काडीह, पलामू व गिदरपटका में जनसंपर्क अभियान चलाया. पलामू में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कि वोट की चोट से तानाशाह सरकार को जवाब देने का समय आ गया है. अत्याचार और अन्याय के खिलाफ वोट करें. मौके पर विधायक प्रतिनिधि टेकलाल चौधरी, उप प्रमुख हरिलाल महतो, वृजलाल हांसदा, गंगाराम महतो, प्यारेलाल महतो, गुरु प्रसाद पटेल, कुलेश्वर महतो, भुनेश्वर तुरी, मोतीलाल बेसरा, मंटु मांझी, श्याम सुंदर महतो, निर्मल महतो, भागीरथ तुरी आदि थे.

बोकारो थर्मल में भाकपा की बैठक

बोकारो थर्मल. बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी मजदूर यूनियन कार्यालय में रविवार को भाकपा शाखा कमेटी की बैठक मो शाहजहां की अध्यक्षता में हुई. पार्टी महासचिव स्व अतुल कुमार अंजान को श्रद्धांजलि दी गयी. बेरमो अंचल सचिव ब्रज किशोर सिंह ने कहा कि लोकल कमेटी की बैठक में गिरिडीह सीट से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी मथुरा महतो को जीत दिलाने का संकल्प लिया गया है. बैठक में मो शाहजहां, जानकी महतो, रामेश्वर साव, नवीन कुमार, मो आबिद परवेज, ओम प्रकाश चौधरी, पप्पू शर्मा, कार्तिक मालाकार, मो शैफ्यु, नरेश यादव, मो इरशाद, मो टीपू, मो रियाज़, मकबूल आलम थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola