तालाब किनारे निर्माणाधीन शेड ग्रामीणों तोड़ा

तालाब किनारे बना निर्माणाधीन शेड ग्रामीणों तोड़ा
गोमिया. गोमिया पोस्ट ऑफिस मोड़ के समीप भीखा अहरा तालाब के किनारे एक व्यक्ति द्वारा बनाये जा रहे शेड को ग्रामीणों ने रविवार की रात तोड़ दिया. सूचना मिलते ही गोमिया थाना प्रभारी नित्यानंद भोक्ता पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया. जानकारी के अनुसार तालाब की जमीन पर दावा करने वाले लोगों द्वारा शेड निर्माण किया रहा था. आसपास के ग्रामीण इसका विरोध कर रहे थे. सीओ को भी लिखित सूचना दी थी. इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी था. ग्रामीणों ने बताया कि इस जगह पर वर्षों से पीपल वृक्ष के नीचे श्राद्ध कर्म एवं अन्य कार्य ग्रामीण करते आ रहे हैं. इस संबंध में थाना में दोनों पक्षों की ओर से सूचना दी गयी है. थाना प्रभारी ने बताया कि जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




