वेदांता इलेक्ट्रोस्टील की मनमानी पर त्वरित कार्रवाई हो : अमर बाउरी
चंदनकियारी : विधायक ने डीसी बोकारो से की मांगवरीय संवाददाता4बोकारोवेदांता इलेक्ट्रोस्टील लिमिटेड कंपनी ने लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री जी की बातों को धत्ता बताते हुए अपने 700 से ज्यादा मजदूरों को कंपनी से हटा दिया है. इनमे ज्यादातर स्थानीय मजदूर हैं और बेहद गरीब हैं. इसकी जानकारी डीसी बोकारो को देते हुए चंदनकियारी विधायक अमर […]
चंदनकियारी : विधायक ने डीसी बोकारो से की मांगवरीय संवाददाता4बोकारोवेदांता इलेक्ट्रोस्टील लिमिटेड कंपनी ने लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री जी की बातों को धत्ता बताते हुए अपने 700 से ज्यादा मजदूरों को कंपनी से हटा दिया है. इनमे ज्यादातर स्थानीय मजदूर हैं और बेहद गरीब हैं.
आपके शहर में
इसकी जानकारी डीसी बोकारो को देते हुए चंदनकियारी विधायक अमर बाउरी ने कंपनी की मनमानी पर त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है. कहा : लॉकडाउन के दौरान एक भी मजदूर की छंटनी हमें अस्वीकार्य है.
श्री बाउरी ने कहा : कंपनी के संचालकों से वार्तालाप करने के बावजूद संचालकों ने इस लॉकडाउन में प्रधानमंत्री जी के निर्देशों को दरकिनार करते हुए अभी तक मजदूरों के पक्ष में कोई भी ठोस निर्णय नहीं लिया है. संकट की इस घड़ी में इस कंपनी का यह व्यवहार अमानवीय व अनुचित है. श्री बाउरी ने सरकार से भी आग्रह किया है कि इसमें त्वरित हस्तक्षेप कर मजदूरों को उनका हक दिलाया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए