Bokaro News : यूनियनों ने की हड़ताल सफल बनाने की अपील
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 10 Feb 2026 12:31 AM
Bokaro News : संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की ओर से कई जगह पिट मीटिंग कर हड़ताल को सफल बनाने की अपील की गयी.
सीसीएल कथारा कोलियरी व वाशरी तथा जारंगडीह में संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की ओर से सोमवार को पिट मीटिंग की गयी. 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की अपील मजदूरों से की गयी. कथारा वाशरी में एटक नेता लखनलाल महतो ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने मजदूरों पर हमला बोला है. यह लड़ाई सिर्फ लेबर कोड को लेकर नहीं है बल्कि कोल इंडिया को बचाने को लेकर भी है. करो या मरो की स्थिति है. इस अवसर पर सीटू के पीके विश्वास, एटक के मथुरा सिंह यादव, एचएमएस के कामोद यादव, राजदेव यादव, खगेश्वर रजक, इंटक के इस्लाम अंसारी, रंजय कुमार सिंह, राम कुमार शर्मा, कयामुद्दीन, मो मुस्तकीम, विनय राम, नुनु महतो, रामेश्वर चौधरी, शुरू आलम, गंगा मांझी, अनिल प्रसाद, राजेंद्र राम थे.
संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की ओर से सीसीएल ढोरी एरिया के ढोरी खास 4, 5, 6 इंकलाइन में पिट मीटिंग जवाहरलाल यादव की अध्यक्षता में हुई. हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया गया. सीएमयू नेता आर उनेश व आरकेएमयू के महारूद्र सिंह ने कहा कि अधिकार को हासिल करने के लिए गोलबंद होना पड़ेगा. जवाहरलाल यादव ने कहा कि मजदूर हड़ताल को सफल बनायें. मौके पर जयनाथ मेहता, पंकज महतो, मिथिलेश सिंह, सत्येंद्र नोनिया थे. वाम व विभिन्न दलों की बैठक में जारंगडीह में हुई. सीपीआइ व एटक नेता सुजीत घोष ने अध्यक्षता की. वक्ताओं ने कहा कि मजदूर वर्ग की गुलामी का दस्तावेज बनाया है. साम्राज्यवादी अमेरिका के साथ मुक्त व्यापार समझौता कर किसानों पर हमला किया गया है. मनरेगा में रोजगार मिलने की गारंटी समाप्त कर दी गयी है. बिजली बिल 2025 को लागू कर आमजनों को अधिकार से वंचित किया. बीमा क्षेत्र में 100% एफडीआइ लाकर विदेशी काॅरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाया. केंद्र सरकार की इन नीतियों के विरोध में 12 फरवरी को जरीडीह मोड़ के अब्दुल हमीद चौक में दो घंटे का सड़क जाम करने का निर्णय लिया गया. बैठक में माकपा के जिला सचिव भागीरथ शर्मा, भाकपा जिला सचिव गणेश प्रसाद महतो, भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य भुनेश्वर केवट, माकपा व सीटू के श्याम बिहारी सिंह दिनकर, मनोज पासवान, अजय रविदास, चुनी लाल केवट, समीर सेन आदि उपस्थित थे.प्रबंधन ने की हड़ताल में शामिल नहीं होने की अपील
12 फरवरी को संयुक्त मोर्चा द्वारा आहूत राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर सोमवार को सीसीएल कथारा क्षेत्र जीएम कार्यालय स्थित सभागार में जीएम संजय कुमार ने एसीसी सदस्यों के साथ बैठक की. जीएम ने राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए हड़ताल में शामिल नहीं होने की अपील की. सीसीएल सीकेएस और एचएमकेयू द्वारा राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए हड़ताल से अलग रहने की बात कही. एटक, सीटू, एक्टू, आरकेएमयू, जेसीएमयू आदि ने केंद्रीय कमेटी के निर्देशानुसार मजदूर हित में हड़ताल को सफल बनाने की बात कही. बैठक में जारंगडीह कोलियरी पीओ पीके सेन गुप्ता, एसओपी माधुरी मडके, सहायक कार्मिक प्रबंधक सूर्यप्रताप सिंह, राहुल कुमार और एसीसी सदस्यों में राजू स्वामी, समसूल हक, निजाम अंसारी, मथुरा यादव, आकाश लाल सिंह, राजकुमार मंडल आदि थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










