चाचा ने किया भतीजे पर जानलेवा हमला,

Updated:
विज्ञापन

सदर में चल रहा घायल का इलाज

विज्ञापन

बोकारो.

हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 8 बी सुपर मुहल्ला में रविवार को एक चाचा द्वारा अपने भतीजा को साबल से मार कर गंभीर रूप से जख्मी करने का मामला प्रकाश में आया है. हमले में भतीजा साहिल कालिंदी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार साहिल कालिंदी के दरवाजे के समीप पेयजलापूर्ति का नल कनेक्शन पहले से है. उसके चाचा अंगद कालिंदी ने नल कनेक्शन को हटाने को कहा. भतीजा द्वारा हटाने से इंकार करने पर मारपीट शुरू हो गयी. आक्रोशित चाचा ने लोहे के साबल से हमला कर दिया. इसमें भतीजा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. सदर अस्पताल से घायल युवक ने हरला थाना को मौखिक रूप से घटा की जानकारी दी है.

खेलने के दौरान छत से नीचे गिर कर बालक घायल : पेटरवार.

शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे पेटरवार में शादी घर की छत से नीचे गिरने से आदित्य कुमार (13 वर्ष) घायल हो गया. बताया जाता है कि आदित्य पेटरवार में आयोजित एक शादी समारोह में आया हुआ था. वह शनिवार की रात्रि खेलते – खेलते छत से नीचे गिर पड़ा. परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार ले गये. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रीता कुमारी ने घायल बच्चे का प्राथमिक उपचार कर अस्पताल से छुट्टी दे दी. बच्चा खतरे से बाहर बताया जाता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola