महुआ माजी समेत झारखंड मुक्ति मोर्चा के 2 नेता कोरोना से संक्रमित, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कही यह बात
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 07 Aug 2020 4:45 PM
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) महिला मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्ष महुआ माजी समेत दो नेता कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं. दोनों नेताओं ने शुक्रवार (6 अगस्त, 2020) को खुद ही ट्वीट करके कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है. दोनों नेताओं ने उन तमाम लोगों से अपनी जांच कराने अपील की है, जो पिछले दिनों उनके संपर्क में आये थे.
रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) महिला मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्ष महुआ माजी समेत दो नेता कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं. दोनों नेताओं ने शुक्रवार (6 अगस्त, 2020) को खुद ही ट्वीट करके कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है. दोनों नेताओं ने उन तमाम लोगों से अपनी जांच कराने अपील की है, जो पिछले दिनों उनके संपर्क में आये थे.
महिला मोर्चा की नेता महुआ माजी ने ट्वीट किया, ‘मैं कोरोना से संक्रमित पायी गयी हूं. पिछले दिनों जो भी मेरे संपर्क में आये हैं, उनसे अनुरोध है कि वे भी जांच करवा लें. आप सभी स्वस्थ रहें. सुरक्षित रहें. अपना ध्यान रखें. इसके बाद बोकारो जिला के झामुमो अध्यक्ष हीरालाल मांझी ने भी ट्वीट करके जानकारी दी कि वह कोरोना से संक्रमित हो गये हैं.
मैं कोरोना से संक्रमित पाई गई हूं। पिछले दिनों जो भी मेरे संपर्क में आए हैं उनसे अनुरोध है कि वे भी जांच करवा लें। आप सभी स्वस्थ रहें! सुरक्षित रहें! अपना ध्यान रखें! जोहार!
– डॉ. महुआ माजी,
केन्द्रीय अध्यक्ष,
महिला मोर्चा, झारखंड मुक्ति मोर्चा@HemantSorenJMM @CMOJharkhand— Mahua Maji (@mahuamajilive) August 7, 2020
हीरालाल मांझी ने लिखा, ‘कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. मेरी तबीयत ठीक है, लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर होम कोरेंटिन में हूं. मेरा अनुरोध है कि आपमें से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आये हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर लें और अपनी कोरोना जांच करवायें.’
#कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट #पॉजिटिव आया है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर होम कॉरंटाइन में हूँ। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं। pic.twitter.com/rosL6tjkp0
— Hira Lal Manjhi (@HiraLaljmm) August 7, 2020
Also Read: Coronavirus Jharkhand: हजारीबाग एसपी समेत चार जवान हुए कोरोना संक्रमित, एक डॉक्टर भी चपेट में
डॉ महुआ माजी और हीरालाल मांझी के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिलने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने दोनों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘झामुमो परिवार से दो कर्मठ नेता महुआ माजी एवं हीरालाल माझी के कोरोना संक्रमित होने की खबर आयी है. परमात्मा से आप दोनों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.’
झामुमो परिवार से दो कर्मठ नेता @maji_mahua जी एवं @HiraLaljmm जी के कोरोना संक्रमित होने की खबर आयी है।
परमात्मा से आप दोनों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। @JmmJharkhand @Jmm_Mahila— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 7, 2020
ज्ञात हो कि जुलाई के महीने में झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर एवं उनके परिवार के कई सदस्य और टुंडी के झामुमो विधायक मथुरा महतो कोरोना से संक्रमित पाये गये थे. इसके बाद अलग-अलग दलों के कई नेताओं ने अपनी कोरोना जांच करायी और खुद को होम कोरेंटिन कर लिया. मुख्यमंत्री एवं उनके परिवार के सभी सदस्यों के अलावा मुख्यमंत्री आवास एवं कार्यालय में कार्यरत सभी लोगों की जांच करायी गयी.
Also Read: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दर्ज कराया मुकदमा
मुख्यमंत्री कार्यालय और सीएम आवास को पूरी तरह सैनिटाइज कराया गया. मंत्री मिथिलेश ठाकुर एवं झामुमो विधायक के कोरोना से संक्रमित पाये जाने के बाद एक सप्ताह तक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद होम आइसोलेशन में रहे. इसके बाद सीएम आवास में कई लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी की फिर से कोरोना जांच करायी गयी. हालांकि, दोनों ही बार इन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आयी.
Posted By : Mithilesh Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










