तीन टन अवैध कोयला जब्त

तीन टन अवैध कोयला जब्त
कथारा. सीसीएल के कथारा क्षेत्रीय एवं जारंगडीह तथा स्वांग वाशरी परियोजना सुरक्षा गश्ती दल ने रविवार की सुबह जारंगडीह ओपेन कास्ट, रेलवे साइडिंग कोयला स्टॉक और स्वांग-गोविंदपुर माइंस में छापामारी कर लगभग तीन टन अवैध कोयला जब्त किया. साथ ही कोयला चोरों की पांच बाइक व दस साइकिलों जब्त कर क्षतिग्रस्त कर दिया. कोयला चोर भाग गये. छापामारी में क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी एसके गुप्ता, क्षेत्रीय सुरक्षा प्रभारी इबरार हुसैन, स्वांग कोलियरी सुरक्षा प्रभारी नुरूल हौदा, प्रदीप कुमार महतो, भूषण लाल साहू, स्वांग वाशरी के प्रभारी भीमराम, कामेश्वर कुमार सहित कई सुरक्षा गार्ड व होमगार्ड जवान शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




