मालवाहक की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल

Updated:
विज्ञापन

नावाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरमो-डुमरी पथ पर देवी महतो इंटर कॉलेज मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में अहारडीह पंचायत के केशधरी निवासी तीन युवक घायल हो गये.

विज्ञापन

नावाडीह. नावाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरमो-डुमरी पथ पर देवी महतो इंटर कॉलेज मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में अहारडीह पंचायत के केशधरी निवासी तीन युवक घायल हो गये. घायलों में अनिल मुर्मू (18) वर्ष , बुधन बास्के (24) वर्ष व प्रमोद हेंब्रम (18 ) शामिल हैं. तीनों एक ही मोटरसाइकिल से फुसरो की ओर जा रहे थे. इसी दौरान विपरित दिशा से आ रहे टाटा मैजिक मालवाहक से बाइक की सीधी टक्कर हो गयी. मोटरसाइकिल सवार तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गये. घायलों को सांसद प्रतिनिधि सोनू चौधरी, आजसू युवा नेता दीपक कुमार महतो, विजय कुमार, असरूद्दीन अंसारी आदि ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नावाडीह पहुंचाये. डॉ संतोष कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बुधन बास्के व प्रमोद हेंब्रम को माथे पर गहरी चोट व दायां-हाथ पैर टूट जाने के चलते बोकारो रेफर कर दिया गया. स्थानीय युवकों ने पीछाकर मालवाहक गाड़ी को पकडकर नावाडीह पुलिस को सुपुर्द कर दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola