बोकारो पुलिस का साइबर अपराध पर प्रहार, तीन साल में 4.54 करोड़ की ठगी का खुलासा

Updated:
विज्ञापन

यह फोटो एआई से बनाई गई है

बोकारो पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ठगी के लाखों रुपये पीड़ितों को वापस दिलाए। जानें कैसे सुरक्षित रहें और साइबर ठगी से बचें।

विज्ञापन

डिजिटल लेन-देन बढ़ने के साथ बोकारो जिले में साइबर ठगी भी बड़ी चुनौती बनती जा रही है. बोकारो साइबर थाना में दर्ज मामलों के उपलब्ध आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2024 से 26 (अगस्त तक) साइबर फ्राड ने बोकारोवासियों के खाते से चार करोड़ 54 लाख 48 हजार 754 रुपये की ठगी की. पुलिस की सक्रियता के कारण 95 लाख 28 हजार 78 रुपये होल्ड कराया गया. जबकि 33 लाख 25 हजार 503 रूपये भुक्तभोगियों को वापस कराया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

साल 2026 (जनवरी से 20 अगस्त) में बोकारो साइबर थाना में 24 मामला दर्ज किया गया. इसमें साइबर अपराधियों ने कुल 93 लाख 48 हजार 754 रुपये की ठगी की. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 63 लाख 75 हजार 569 रूपये होल्ड कराये.

जबकि 29 लाख 88 हजार 209 रूपये पीडितों को वापस कराया गया. इसमें साईबर थाना के अलावा 1930 द्वारा रिलिज्ड रिक्वेस्ट शामिल है. डीएसपी मुख्यालय पवन कुमार के निर्देश पर 19 अगस्त को एक दिन में एमआरएम पोर्टल पर लंबित 22 लोगों का होल्ड अमाउंट रिफंड किया गया. इसमें गुजरात कॉलोनी चास के नागेंद्र सिन्हा को सात लाख मिला.

साल 2024-25 में 57 मामले दर्ज

साल 2024-2025 में 57 साइबर ठगी के मामले दर्ज हुए है. इन मामलों में करीब तीन करोड 61 लाख रुपये की ठगी सामने आयी है. हालांकि पुलिस की तेज कार्रवाई से कुछ रकम को बैंक स्तर पर होल्ड कराया गया. कुछ राशि पीड़ितों को वापस भी मिली है.

साइबर अपराधियों के ठगी के तौर-तरीकों में फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोन का झांसा देना, निवेश व ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, संदिग्ध लिंक भेजना व डिजिटल माध्यम से बैंक खाते खाली करना शामिल है. लोभ में फंसने वालों का खाता खाली हो जाता है.

जुलाई 26 में बोकारो पुलिस ने चास-पिंड्राजोरा क्षेत्र से बैंक अधिकारी बनकर लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था. जुलाई 26 में ही बारी को-ऑपरेटिव इलाके में पुलिस ने कथित अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया.

उनके पास से 10 मोबाइल फोन, 19 सिम कार्ड व नकद रुपये बरामद किया था. लगातार साइबर ठगी के बढते आंकड़े बताते हैं कि साइबर ठगी के खिलाफ सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, बल्कि ठगी की रकम को तत्काल रोकना व पीड़ितों तक पैसा वापस पहुंचाना चुनौती है. बोकारो पुलिस लोगों से संदिग्ध लिंक, अनजान कॉल व ऑनलाइन निवेश के झांसे से बचने की अपील कर रही है.

साल 2024 में 28 मामले, 2.84 करोड़ की ठगी

साल 2024 में बोकारो साइबर थाना में 28 मामला दर्ज किया गया. इन मामलों में कुल दो करोड़ 84 हजार 890 रुपये की ठगी हुई. पुलिस की पहल से चार लाख 75 हजार 552 रुपये बैंक खातों में होल्ड कराये गये. एक भी साइबर ठग तक पुलिस नहीं पहुंच सकी. कोई गिरफ्तार नहीं किया जा सका.

साल 2025 में 29 मामले, 1.61 करोड़ की ठगी

साल 2025 में बोकारो साइबर थाना में 29 मामला दर्ज किया गया. इन मामलों में साइबर अपराधियों ने कुल एक करोड़ 61 लाख 10 हजार 497 रुपये की ठगी की. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 26 लाख 76 हजार 897 रुपये होल्ड कराये. जबकि तीन लाख 37 हजार 294 रुपये पीड़ितों को वापस कराया गया. तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. अभियान चला कर 14 लाख 33 हजार 80 रुपये बरामद की गयी.

एसपी नाथू सिंह मीणा ने कहा साइबर अपराधियों पर बोकारो पुलिस लागतार प्रहार कर रही है. इसी का नतीजा है कि फ्राड के शिकार व्यक्ति लगातार पुलिस से संपर्क कर रहे है. ठगी गयी राशि भी वापस करायी जा रही है. कुछ राशि होल्ड पर है. लगातार राशि की रिक्वरी के लिए अभियान चलाया जा रहा है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola