गांधीनगर में दो बंद आवासों से चोरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Aug 2024 11:14 PM
गांधीनगर में दो बंद आवासों से चोरी
गांधीनगर. गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैदकारो पूर्वी पंचायत के तीन नंबर में बंद दो आवासों का ताला तोड़ कर चोरों ने रविवार की रात को चोरी की. तीन नंबर दुर्गा मंदिर के समीप रहने वाले सिद्धार्थ चौधरी और तांती पट्टी में रहने वाली शांति देवी के आवास में चोरी हुई है. दोनों गृहस्वामी रिश्तेदार के यहां गये हुए थे. सुबह पड़ोसियों ने आवासों के ताला टूटा हुआ देखा तो अन्य लोगों को जानकारी दी. इसके बाद मुखिया प्रतिनिधि टीपू महतो, संजय सिंह, बीस सूत्री सदस्य संतोष महतो, नरेश राम, हक्कू, चंदन कोल, श्यामू कोल पहुंचे और गृहस्वामियों को फोन पर चोरी की जानकारी दी. चोरों ने आवासों में रखे अलमीरा, दीवान, बड़ा बक्सा को तोड़ दिया और सामान को तीतर-बीतर कर दिया था. जानकारी मिलने के बाद गांधीनगर पुलिस भी पहुंची और जांच-पड़ताल किया. गृहस्वामियों के आने के बाद पता चलेगा कि चोर क्या-क्या ले गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










