BOKARO NEWS : सीसीएल की परियोजना से सामान चोरी, पांच सुरक्षा कर्मी सस्पेंड

Updated:
विज्ञापन

BOKARO NEWS : बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र की गोविंदपुर परियोजना से शनिवार की रात को चोरी हो गयी. कार्य में लापरवाही को लेकर पांच सुरक्षा कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया.

विज्ञापन

बोकारो थर्मल. बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र की गोविंदपुर परियोजना से शनिवार की रात को चोर केबुल सहित लगभग एक लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गये. कार्य में लापरवाही को लेकर परियोजना के खान प्रबंधक अंजनी कुमार ने सुरक्षाकर्मी सोना राम मांझी, सुखदेव भुईंया, कामेश्वर कुम्हार, सामा साव, कामेश्वर यादव को सस्पेंड कर दिया. चोरों ने शनिवार की रात को ही पुराने एमटीके का आठ ताला तोड़ कर तीन-चार नंबर खदान के पास पंखा घर का केबुल काटने लगे थे. लेकिन रात्रि गश्ती में शामिल सुरक्षाकर्मी पहुंचे और स्थानीय थाना को सूचना दी. पुलिस पहुंची तो चोर भाग गये. इसके बाद चोर स्वांग सी सीम पहुंचे और कर्मियों पर पथराव किया. मालूम हो कि इसके पूर्व चोरों ने सोमवार की रात को ड्यूटी पर मौजूद बिजली विभाग के फोरमैन, सीसीएल सुरक्षा कर्मियों और होम गार्डों को बंधक बना कर चोरी करने का प्रयास किया था. सूचना के बाद थाना के रात्रि गश्ती दल पहुंचा तो चोर सामान छोड़ कर भाग गये थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola