बोकारो थर्मल में 8वीं का छात्र अचानक लापता, बाल कटवाने की बात कहकर घर से निकला था उमेश

Updated:
विज्ञापन

लापता उमेश की फोटो

बोकारो थर्मल के कार्मेल स्कूल का छात्र उमेश यादव रविवार से लापता है. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है. परिवार सदमे में है.

विज्ञापन

बोकारो थर्मल थानांतर्गत अरमो नदीधार निवासी अशोक यादव का बेटा उमेश यादव (14) रविवार दोपहर घर से बाल कटवाने निकला, पर देर शाम तक वापस नहीं लौटा. वह कार्मेल स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र है. बेटे के अचानक लापता होने के बाद से मां सरिता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार के लोग भी गहरे सदमे में हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

रविवार को घर से निकला था बाल कटवाने

परिजनों के अनुसार, उमेश रविवार शाम करीब चार बजे घर से यह कहकर निकला था कि वह बाल कटवाने जा रहा है. काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई. पहले आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की गयी. इसके बाद रिश्तेदारों, दोस्तों और परिचितों के यहां भी पता किया गया, लेकिन उमेश का कोई सुराग नहीं मिला.

पिता बाहर गये हैं रोजगार के सिलसिले में

सोमवार को उमेश की मां सरिता देवी ने बोकारो थर्मल थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी. प्रार्थी ने बताया कि उनका बेटा रविवार शाम से लापता है और काफी खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चल सका है. उमेश के पिता रोजगार के सिलसिले में बाहर गये हुए हैं. ऐसे में बेटे के अचानक गायब होने से परिवार की चिंता और बढ़ गयी है.

आम लोगों से बेटे की तलाश में मदद की गुहार

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. छात्र की तलाश के लिए उसके परिचितों और संभावित स्थानों की जानकारी जुटायी जा रही है. परिजन भी अपने स्तर से उमेश को खोज रहे हैं. मां ने आम लोगों से बेटे की तलाश करने में उसकी मदद करने की अपील की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola