मैदान में मुकाबला, सड़कों पर साइकिल रैली, पीएम श्री स्कूल कसमार में खेल दिवस रहा खास

Updated:
विज्ञापन

शिक्षकों के साथ प्रतिभागी छात्राएं

कसमार के पीएम श्री स्कूल में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेल दिवस मनाया गया। फुटबॉल, कबड्डी और साइकिल रैली के जरिए छात्रों को स्वस्थ जीवन का संदेश दिया गया।

विज्ञापन

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर पीएम श्री एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय कसमार में राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह और खेल भावना के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा में मेजर ध्यानचंद के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्राचार्य फारुक अंसारी, नोडल शिक्षक डॉ अवनीश कुमार झा, महाकांत झा, अशोक कुमार रजवार एवं प्रशांत कुमार ओझा ने मेजर ध्यानचंद के जीवन और खेल उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यार्थियों को खेल शपथ भी दिलायी गयी.

इसके बाद विद्यालय में विभिन्न अंतर्सदन प्रतियोगिताएं हुईं. बालक वर्ग के फुटबॉल मुकाबले में स्वर्णरेखा सदन ने शंख सदन को 1-0 से हराकर जीत दर्ज की. बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में दामोदर सदन चैंपियन बना.

400 मीटर बालिका दौड़ में स्वर्णरेखा सदन की ऊषा कुमारी प्रथम रहीं. दामोदर सदन की साहिना ने दूसरा और अनीषा ने तीसरा स्थान हासिल किया. वहीं 800 मीटर बालक वर्ग में स्वर्णरेखा सदन के महिष कपरदार ने पहला स्थान प्राप्त किया. शंख सदन के विकाश कुमार महतो दूसरे और इसी सदन के प्रेम कुमार तीसरे स्थान पर रहे

साइकिल पर निकला विद्यालय परिवार

30 अगस्त को ‘संडेज ऑन साइकिल’ के तहत कसमार-मंजूरा-कसमार साइकिल रैली निकाली गयी. रैली के माध्यम से नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली और खेलों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया.

इसमें प्राचार्य फारुक अंसारी, डॉ रणजीत कुमार झा, अशोक कुमार रजवार, धनंजय कुमार, अमित कुमार, प्रशांत कुमार ओझा, खुर्शीद रज़ा, सन्नी शरण, कुमार राजेश, सुदीप कुमार शर्मा समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी शामिल हुए.

इस अवसर पर रामबाबू शुक्ल, महाकांत झा, सीआरपी विजय कुमार, कैलाश कुमार, परमेश्वर बेसरा एवं डॉ जितेन्द्र कुमार सिंह ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित किया. उन्होंने खेलों को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए विद्यार्थियों को नियमित खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola