दीवार में सुसाइड नोट लिख कर युवक ने लगायी फांसी

BOKARO NEWS : गांधीनगर निवासी अभिषेक कुमार पांडे उर्फ छोटू (25 वर्ष) ने रविवार की रात अपने घर में फांसी लगा कर जान दे दी.
गांधीनगर. गांधीनगर थाना क्षेत्र के कुरपनिया राय साहब फाइल निवासी अभिषेक कुमार पांडे उर्फ छोटू (25 वर्ष) ने रविवार की रात अपने घर में फांसी लगा कर जान दे दी. इससे पहले उसने दीवार पर चौक से किसी व्यक्ति का कर्ज चुकाने की बात लिखी. सुबह लोगों ने अभिषेक का दरवाजा खुला नहीं पाया तो खिड़की से देखा. अभिषेक का शव पंखा से गमछा के सहारे लटका हुआ था. सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल करने के बाद शव को फंदे से उतारा. एएसआइ मृत्युंजय कुमार सिंह एवं श्रीकांत जरवे में कहा कि प्रथम दृष्टि में आत्महत्या का मामला लग रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. अभिषेक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था. तीनों भाई बाहर रह कर काम करते है. अभिषेक यहां रह कर मजदूरी करता था. एक वर्ष पूर्व उसके पिता किशुन पांडे ने फांसी लगा कर जान दे दी थी.
क्या लिखा है सुसाइड नोट में
3000 गोलू को देना है मेरा गाड़ी बेच के 5500 देना है. इस नंबर पर कॉल 99050 91434 पर कॉल करें प्लीज और उसका पैसा लौटा देना प्लीज. नीचे उसने अपना साइन भी किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




