मां शब्द में समाया है पूरा ब्रह्मांड

Updated:
विज्ञापन

विभिन्न संस्थानों में मदर्स डे किया गया सेलिब्रेट, बच्चों ने मां का लिया आशीर्वाद

विज्ञापन

बोकारो.

चीरा चास स्थित हरिओम अपार्टमेंट में रविवार को मदर्स डे सेलीब्रेट किया गया. महिलाओं व बच्चों ने कहा : मां तो बस मां है. हमें दुनिया में मां ही लेकर आती है. जब कभी दिल दुखता है, तो मां की ही याद आती है. हमारी उम्र कितनी भी अधिक क्यों न हो जाये. जीवित रहने तक मां के लिए हम बच्चे ही रहते हैं. बच्चें की तरह ही मां अपने जीवित रहने तक सुबह से लेकर शाम तक ख्याल व ध्यान रखती है. हर पल मां हमारे साथ रहती है. बच्चों ने अपने मां को चॉकलेट व केक खिलाकर मदर्स डे मनाया. मौके पर अपार्टमेंट परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे.

राधिका टावर :

चीरा चास आशियाना फेज वन स्थित राधिका टावर में सोसाइटी की ओर से मदर्स डे का आयोजन किया गया. केक काट कर बच्चों ने मां को खिलाया, आशीर्वाद लिया. बच्चों ने मां को ईश्वर का रूप बताया. सोसाइटी के सचिव दीपेश गोस्वामी ने कहा : मां शब्द में पूरा ब्रह्मांड समाया है. मां पहली गुरु होती है. मां के बिना कुछ भी संभव नहीं है. बच्चा अपने जीवन की पहली बोली की शुरुआत ही मां शब्द से शुरू करता है. मां अनमोल है. मां को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है. मौके पर सोसाइटी के सदस्य मौजूद थे.

सेक्टर छह :

सेक्टर छह में मदर्स डे रविवार को मना. बच्चों ने मां की पूजा के साथ दिन की शुरुआत की. कई घरों में मां के पास भी मां थी. इससे मां भी अपनी मां को पाकर खुश दिखी. बच्चों ने कहा : मां अनमोल है, मां है, तो दुनिया है. सच कहूं, तो मां में ही दुनिया है. इधर, सेक्टर वन में बच्चों ने अपनी मां के साथ केक काट कर मदर्स डे को सेलीब्रेट किया.

ऑनलाइन मना मातृ दिवस :

वाईएमसीए इंटरनेशनल अकादमी बारी को-ऑपरेटिव में रविवार को ऑनलाइन मातृ दिवस मनाया गया. स्कूल निदेशक अर्पण मधई बेक ने कहा : मां दुनिया का सबसे अनमोल रत्न है. माताओं का सम्मान करना चाहिए. प्रधानाचार्य ने दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला. जीवन की पहली गुरु होती हैं. तृप्ति, खुशी, उत्कर्ष, मन्नत, शिष्ट, हजला आदि ने कविता प्रस्तुत कर मां की महिमा को व्यक्त किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola