विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
ललपनिया. गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने घर-घर अभियान के तहत पचमो पंचायत क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. पचमो, रहावन, पदनाटांड़, जटैयाटांड़, हुरदाग, जमनीजरा, पूरनापानी, झुमरा पहाड़ के ग्रामीणों से मिले और उनकी समस्याओं से अवगत हुए. कहा कि मेरे कार्यकाल में हर क्षेत्र में काफी विकास हुआ है. आधा दर्जन से अधिक पुल-पुलिया का निर्माण किया जाना है, जिसकी निविदा हो रही है. कोई ऐसा गांव नहीं होगा, जहां पुल-पुलिया का निर्माण बाकी रहे. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष महेश महतो, पूर्व मुखिया तेज नारायण महतो, कंचन महतो, भीखन महतो, जय नारायण महतो, नवीन महतो, भुनेश्वर राम, प्रभु गंजू, कौशल किशोर महतो, मनोज शाह, मनोज महतो, जी रजवार आदि उपस्थित थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए