Bokaro News : भंडारीदह-गोमो सड़क का निर्माण कार्य होगा शुरू

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : भंडारीदह रेलवे फाटक से गोमो तक सड़क निर्माण कार्य बुधवार से शुरू होगा.

विज्ञापन

भंडारीदह रेलवे फाटक से गोमो तक 62 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य बुधवार से शुरू होगा. दोपहर दो बजे बेरमो विधायक कुमार जयमंगल बेरमो विधानसभा क्षेत्र के भंडारीदह रेलवे फाटक के समीप भूमि पूजन करेंगे. 22 किमी लंबी यह सड़क बेरमो के अलावा डुमरी व टुंडी विधानसभा क्षेत्र से होकर यह गुजरेगी. संवेदक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बेरमो क्षेत्र में पथ निर्माण के बाद डुमरी में कार्य प्रारंभ करने से पूर्व डुमरी विधायक जयराम महतो व टुंडी विधानसभा क्षेत्र में विधायक मथुरा प्रसाद महतो भूमि पूजन करेंगे. योजना का ऑनलाइन शिलान्यास मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा पूर्व में ही किया जा चुका है. इस सड़क के निर्माण से बेरमो, चंद्रपुरा, नावाडीह और तोपचांची प्रखंड के लोगों को गोमो आने-जाने में सुविधा होगी. भंडारीदह से लुपसाडीह, चिरुडीह, सिमराकुल्ही भाया भेंडरा होकर इस सड़क का निर्माण किया जाना है. वर्तमान में इस ग्रामीण सड़क के जर्जर व संकीर्ण रहने के कारण लोगों को परेशानी होती है. दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola