Bokaro News : मुख्यमंत्री के ससुर ने दोरबार चट्टानी पुनाय थान में की पूजा

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ससुर अम्पा मुर्मू ललपनिया पहुंचे.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ससुर और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन के पिता अम्पा मुर्मू रविवार को ललपनिया पहुंचे. लुगुबुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ स्थित दोरबार चट्टानी के पुनाय थान में पूजा की. मरांग बुरु, लुगुबुरु, लुगू आयो, घांटाबाड़ी गो बाबा, बीरा गोसाईं, कपसा बाबा और कुड़ीकीन बुरु आदि आराध्यों का आह्वान करते हुए उनके प्रति आभार जताया. मौके पर लुगुबुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ समिति के अध्यक्ष बबूली सोरेन, उप सचिव मिथिलेश किस्कू, कोषाध्यक्ष सतीशचंद्र मुर्मू, मेघराय मुर्मू, सेवाराम हांसदा, सुखराम बेसरा, बुधन सोरेन, शिवराम हांसदा, दिनेश कुमार मुर्मू, आशा मुर्मू, सुखराम हांसदा, रामकुमार सोरेन सहित झामुमो नेता विनोद किस्कू, लुदू मांझी, मितन सोरेन, मुखिया बबलू हेंब्रम, फूलचंद हेंब्रम, सुभाष हांसदा आदि थे. मालूम हो कि पिछली सरकार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद उनके ससुर अपने बड़े नाती के साथ यहां आये थे और उनकी शीघ्र रिहाई की कामना की थी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola