Bokaro News : दो दिनों से लापता युवक का शव नदी में मिला

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : शनिवार से लापता गोविंदपुर एफ पंचायत के राजा बाजार निवासी मो सगीर (32 वर्षीय) का शव सोमवार को कोनार नदी में मिला.

विज्ञापन

बोकारो थर्मल. शनिवार से लापता गोविंदपुर एफ पंचायत के राजा बाजार निवासी मो सगीर (32 वर्षीय) का शव सोमवार को कोनार नदी में मिला. वह मो इदरीस अंसारी का पुत्र था. सोमवार को नदी में शव की सूचना पाकर बोकारो थर्मल थाना के सअनि पंकज कुमार भारद्वाज जवानों व स्थानीय लोगों के साथ ओवरब्रिज के नीचे पहुंचे तथा शव को नदी से बाहर निकलवाया. उसकी पहचान मो सगीर के रूप में की गयी. आशंका है कि मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहने के कारण सगीर ने पानी में कूद कर आत्महत्या कर ली है या नहाने के दौरान बह गया होगा. मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा एक तीन वर्षीय तथा एक छह माह का पुत्र है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola